
भोपाल। नगर निगम आयुक्त ने कार्य मेें लापरवाही करने वाले अधिकारी पर सख्त कार्रवाई करते हुए निलंबित कर दिया. यह निलंबन की कार्रवाई कार्यपालन यंत्री बृजेश कौशल के द्वारा जोन 16 शिव नगर में नाला निर्माण का काम समय पर पूरा नहीं किए जाने के कारण की गई. निगम के अनुसार नाला तय समय में पूरा होना था, लेकिन समय बीतने के बाद भी काम अधूरा रहा। बारिश के दौरान सुंदर नगर और उडिय़ा बस्ती के कई मकानों में पानी भर गया, जिससे लोगों को परेशानी हुई. निगम आयुक्त संस्कृति जैन ने 10 और 24 अगस्त को शहर के जलभराव वाले क्षेत्रों का निरीक्षण किया था.
नोटिस के बाद भी काम पूरा नहीं हुआ
जोन क्रमांक 16 के शिव नगर में नाला निर्माण का काम 10 मई 2023 से 9 मई 2024 के बीच पूरा किया जाना था. यह काम बृजेश कौशल के अधीन था. काम समय पर पूरा नहीं होने पर उन्हें पहले भी कारण बताओ नोटिस दिए गए थे, लेकिन इसके बाद भी नाला पूरा नहीं हुआ.
