अस्पताल में तीन बाईक जलकर खाक

अज्ञात लोगों ने दिया घटना को अंजाम

 

मंडला। प्रेम, सौहार्द व हर्षोल्लास के पांच दिवसीय पावन पर्व होली की शुरूआत हो गई है, लेकिन इस खुशियों के पर्व को नारायणगंज क्षेत्र को नजर लग गई है। 14 मार्च शुक्रवार रात्रि दो से तीन बजे के बीच अज्ञात लोगों ने सामुदायिक स्वास्थ्य केन्द्र नारायणगंज परिसर के अंदर रात्रिकालीन ड्यूटी कर रहे तीन कर्मचारियों की बाईक में आग लगा दी। तीनों बाईक कुछ ही देर में जलकर खाक हो गई। आग लगते ही अस्पताल परिसर में हाहाकर मच गया। तत्काल इसकी जानकारी टिकरिया पुलिस को दी गई।

बताया गया कि रात्रि में होलिका दहन के बाद लोग अपने-अपने घरों में सोने चले गए, उसके बाद अज्ञात लोगों ने अस्पताल परिसर में प्रवेश करके तीन कर्मचारियों की बाईक में आग लगा दी और फरार हो गए। तीनों कर्मचारियों की बाईक लैब के बाजू में ट्रामा यूनिट जाने वाले स्थान में एक शेड के नीचे खड़ी हुई थी। बाजू में डॉक्टर और स्टाफ के रूम भी है। आग लगते ही एक एक करके तीनों गाडिय़ों की पेट्रोल टंकी ब्लास्ट होने लगी। विस्फोट इतना भयानक था कि बहुत तेज आवाज आई। आवाज सुनकर अस्पताल के कर्मचारी दौड़ पड़े। पूरा अस्पताल खाली हो गया।

घटना की शिकायत सीएचसी प्रभारी सीबीएमओ डॉ. अमृत लाल कोल ने टिकरिया थाना में की है। अस्पताल परिसर के आसपास लगे सीसीटीवी कैमरे से अज्ञात लोगों की पहचान करने का प्रयास किया जा रहा है। टिकरिया पुलिस इस घटना की जांच कर रही है।

Next Post

पूरे देश में रंगोत्सव होली की रही धूम

Fri Mar 14 , 2025
नयी दिल्ली 14 मार्च (वार्ता) रंगों के त्योहार होली का खुमार पूरे देश में शुक्रवार को सिर चढ़ कर बोला। कश्मीर से कन्याकुमारी तक रंगोत्सव की धूम मची रही। रमजान के पवित्र महीने में जुमे की नमाज को लेकर सुरक्षा के चाक चौबंद इंतजाम किये गये तथा सभी धर्मो के […]

You May Like