
दमोह.कलेक्टर सुधीर कुमार कोचर ने मध्य प्रदेश शासन पंचायत एवं ग्रामीण विकास विभाग के प्रावधानों के तहत प्रशासनिक तथा वित्तीय अनियमितता कर्तव्य निर्वाहन में घोर लापरवाही कदाचरण के आरोप में संविदा अधिकारी कर्मचारी की सेवा समाप्त के तहत संदीप सिंह गौतम प्रभारी विकासखंड प्रबंधक एसआरएलएम हटा और नजीब अहमद खान प्रभारी विकासखंड प्रबंधक एसआरएलएम पटेरा की सेवाएं तत्काल प्रभाव से समाप्त कर दी हैं।
जांच के दौरान पाया गया है कि विकासखंड हटा अंतर्गत गठित समूह के खातों से दूसरे विकासखंड पटेरा अंतर्गत गठित समूह के खाते में राशि का हस्तांतरण किया गया है जो कि बगैर किसी आदेश या स्वीकृति के दूसरे कार्य क्षेत्र में अन्य समूह के खाते में राशि हस्तांतरित किया जाना वित्तीय अनियमितता की श्रेणी में आता है विकासखंड पटेरा अंतर्गत केजीएन समूह के खातों से श्रीमती शायका खान पति नजीब अहमद खान प्रभारी विकासखंड प्रबंधक पटेरा के व्यक्तिगत खाते में राशि हस्तांतरित की गई है जो कि नियम के विरुद्ध है इस संबंध में प्रस्तुत जांच प्रतिवेदन में मध्य प्रदेश ग्रामीण बैंक की रनेह शाखा से पारस, संत, जय मां काली, एवं कंगना समूह के लोन एवं बचत खातों से राशि वितरण संबंधी विवरण लिया गया जिसमें उक्त समूह के लोन खातों से राशि 20 लाख रुपए की राशि विकासखंड पटेरा अंतर्गत ग्राम मोहास में गठित केजीएन स्व सहायता समूह के बचत खाते में कुल राशि 20 लाख रुपए हस्तांतरित की गई जिससे समूह के अध्यक्ष सचिव के हस्ताक्षर होना पाया एवं समूह की बैठक कार्यवाही अभिलेख के बिना ही राशि का अंतरण होना पाया गया जबकि उक्त राशि स्व-सहायता समूह के बैंक लिंकेज के माध्यम से विभिन्न व्यावसायिक गतिविधि प्रारंभ करने हेतु उपलब्ध कराई गई थी जो चारों समूह के राशि नियम विरुद्ध कार्य क्षेत्र के बाहर हस्तांतरित किए जाने के कारण उद्देश्य की पूर्ति होना नहीं पाया गया।
