दिल्ली बम ब्लास्ट मामले में एनआईए ने एक और डॉक्टर को गिरफ्तार किया

श्रीनगर, 09 दिसंबर (वार्ता) दिल्ली बम ब्लास्ट मामले में राष्ट्रीय जांच एजेंसी (एनआईए) ने एक और डॉक्टर को गिरफ्तार किया है। पुलिस सूत्रों के मुताबिक जम्मू कश्मीर में बारामूला जिले के रफियाबाद इलाके के रहने वाले डॉ. बिलाल नसीर मल्ला को लाल किला बम ब्लास्ट मामले में दिल्ली से गिरफ्तार किया गया।उसे मुख्य आरोपी बताया जा रहा है। वह इस मामले में गिरफ्तार होने वाले आठवें आरोपी हैं, जिसमें चार डॉक्टर शामिल हैं।

उन्होंने बताया कि हरियाणा के फरीदाबाद जिले में अल-फलाह यूनिवर्सिटी में भी काम कर चुके मल्ला ने जानबूझकर सुसाइड बॉम्बर और साथी डॉक्टर उमर उन नबी, जिसने लाल किले के पास अपनी कार में धमाका किया था को लॉजिस्टिक सहायता देकर पनाह दी थी। उस पर आतंकवादी हमले से जुड़े सबूत मिटाने का भी आरोप है।

एजेंसी ने कहा कि वह इस खतरनाक आतंकवादी हमले के पीछे की साजिश की जांच जारी रखे हुए हैं। एंटी-टेरर एजेंसी साजिश के सभी धागों को सुलझाने के लिए अलग-अलग सेंट्रल और स्टेट एजेंसियों के साथ मिलकर काम कर रही है। एजेंसी ने इससे पहले लाल किला विस्फोट की जांच के तहत दक्षिणी कश्मीर के अनंतनाग जिले के हटमुरा के जंगली इलाके में तलाशी ली थी।

 

 

 

Next Post

माइक्रोसॉफ्ट ने की भारत में 17.5 अरब डॉलर के निवेश की घोषणा

Tue Dec 9 , 2025
नयी दिल्ली, 09 दिसंबर (वार्ता) सूचना प्रौद्योगिकी क्षेत्र की दिग्गज अमेरिकी कंपनी माइक्रोसॉफ्ट ने चार साल में भारत में 17.5 अरब डॉलर (लगभग 1,573 अरब रुपये) के निवेश की घोषणा की है जो एशिया में कंपनी का अब तक का सबसे बड़ा निवेश होगा। कंपनी ने यह घोषणा यहां मंगलवार […]

You May Like

Play sound