सैकड़ों ट्रैकमैन गोंडवाना एक्सप्रेस से दिल्ली रवाना

जबलपुर। आल इंडिया रेलवे मैंस फेडरेशन (एआईआरएफ) द्वारा 22 अप्रैल बुधवार को नई दिल्ली के तालकटोरा स्टेडियम में ट्रैक मेंटेनेंर्स के राष्ट्रीय अधिवेशन में भाग लेने के लिए मंगलवार 21 अप्रैल को डबलूसीआरईयू के नेतृत्व में गाड़ी संख्या 22181 गोंडवाना एक्सप्रेस में लगाये गये स्पेशल कोच में बड़ी संख्या में रेल कर्मचारी रवाना हुए। इस दौरान रेलवे स्टेशन पर अपनी मांगों के समर्थन में जमकर नारेबाजी की जाती रही अधिवेशन में ओम मिश्रा, अजय गिरी गोस्वामी सहित बड़ी संख्या में ट्रैकमैन दिल्ली रवाना हुए हैं जबलपुर के अलावा कटनी मुड़वारा, दमोह, सागर से भी रेल कर्मचारी रवाना होंगे। इस अधिवेशन में रेलमंत्री अश्विनी वैष्णव के सामने ट्रैक मेंटेनेर्स की कार्य के दौरान क्या-क्या व्यवहारिक समस्याएं सामने आती हैं, उसे प्रमुखता से उठाया जाएगा। गोंडवाना एक्सप्रेस में ट्रैक मेंटेनेर्स के लिये लगाये स्पेशल कोच के प्रति कर्मचारियों ने यूनियन के महामंत्री मुकेश गालव, मंडल अध्यक्ष बीएन शुक्ला व मंडल सचिव रोमेश मिश्रा का आभार जताया है जिनके प्रयासों से अलग से कोच लगाया जा सका है।

इनकी रहेगी उपस्थिति

एआईआरएफ के महामंत्री का. शिवगोपाल मिश्रा, रेलमंत्री अश्विनी वैष्णव, डबलूसीआरईयू के महामंत्री का. मुकेश गालव भी मौजूद रहेंगे। इस अधिवेशन में ट्रैक मेंटेनर्स की समस्याओं व उनकी मांगों को प्रमुखता से उठाया जायेगा।

Next Post

रिश्वत लेते पीएचई का बाबू गिरफ्तार

Tue Apr 21 , 2026
छिंदवाड़ा। जबलपुर लोकायुक्त की टीम ने खजरी रोड़ में स्थित चाय की दुकान पर छापामार कार्रवाई करते हुए पीएचई विभाग के बाबू को 14 हजार रुपए की रिश्वत लेते गिरफ्तार किया है. वहीं एक अन्य बाबू के खिलाफ भी भ्रष्टाचार अधिनियम के तहत प्रकरण दर्ज किया है. बता दें कि […]

You May Like