ग्वालियर: प्राचीन काल से चली आ रही श्री आदर्श रामलीला समिति हनुमान नगर, आदर्श कॉलोनी (झंग बिरादरी) के अध्यक्ष हरिओम नागपाल, पंजाबी सेवा समिति के अध्यक्ष मोहनलाल अरोड़ा, प्रवक्ता राजू पंडित ने बताया कि होली के पावन पर्व पर होने वाली रामलीला के मंचन का समय नजदीक आते ही पंजाबी समाज में हर्ष की लहर है जिसमें अन्य प्रान्तो से भी भारी संख्या में समाज के लोग परिवार सहित आएंगे। रामलीला मंचन की तैयारी जोरो शोरों से चल रही है जिसके चलते कलाकार प्रतिदिन रात्रि 9 बजे से हनुमान मंदिर हनुमान नगर में अपने-अपने रोल को लेकर रिहर्सल कर रहे हैं.
मंचन प्रारंभ से पूर्व 21 फरवरी शनिवार को संत श्री समर तीर्थ महाराज एवं संत श्री ऋषभ देवानंद लाल टिपारा गौशाला की उपस्थिति में मुख्य अतिथि समाजसेवी रोहित वाधवा द्वारा सायं 4 बजे शिवाजी मार्ग नंबर 1 पर स्थित रामलीला स्थल का भूमि पूजन किया जाएगा तत्पश्चात महिला मंडल द्वारा सुंदरकांड का पाठ होगा जिसमें झंग बिरादरी के अध्यक्ष जगदीश अरोड़ा, हनुमान नगर पंचायत के अध्यक्ष प्रमोद पाहवा, आदर्श कॉलोनी पंचायत के अध्यक्ष बलवंत मदान एवं समस्त राम भक्त भारी संख्या में उपस्थित रहेंगे। रामलीला मंचन 27 फरवरी से 4 मार्च तक चलेगा। 5 मार्च को चल समारोह के साथ श्री आदर्श रामलीला मंचन एवं होली उत्सव का समापन होगा
