भोपाल। खाद्य सुरक्षा विभाग ने मदर लाइट लाल मिर्च पावडर और मदर लाइट हल्दी पावडर के दो बैचों लाल मिर्च पावडर, और हल्दी पावडर को बाजार से वापस लेने निर्देश जारी किए हैं. खाद्य परीक्षण प्रयोगशाला की जांच में दोनों उत्पाद असुरक्षित पाए गए हैं. खाद्य सुरक्षा विभाग ने मशाला कंपनी के दोनों प्रोडक्ट के उपयोग और बिक्री पर रोक लगाने का आदेश जारी किए गए हैं. वहीं उपभोक्ताओं, दुकानदारों और वितरकों से खरीदने और बिक्री न करने के लिए निर्देश दिए है.
सिहोरा किराना से लिए थे नमूने
मामला जबलपुर जिले का है. खाद्य सुरक्षा अधिकारी ने 17 नवंबर 2025 को सिहोरा के संदीप किराना से मदर लाइट लाल मिर्च पावडर व मदर लाइट हल्दी पावडर के नमूने लिए थे. जिन्हें जांच के लिए राज्य खाद्य परीक्षण प्रयोगशाला, भेजा गया था. प्रयोगशाला की रिपोर्ट में दोनों मिलावटी पाया गया.
पनीर एनालॉग पर एक साल का प्रतिबंध
मध्यप्रदेश में पनीर जैसे दिखने वाले दुग्ध से बने दिखने वाले उत्पादों के निर्माण, भंडारण, वितरण और बिक्री पर तत्काल प्रभाव से एक साल के लिए प्रतिबंध लगा दिया गया है. खाद्य प्रशासन ने ई-कॉमर्स प्लेटफॉर्म, वेयरहाउस और गोदाम संचालकों को भी ऐसे उत्पादों को एकत्रित रोक लगाने के निर्देश दिए हैं.
क्या है पनीर एनालॉग?
पनीर एनालॉग ऐसे उत्पाद हैं जो देखने में पनीर जैसे होते हैं, लेकिन उनमें दूध की वसा या दूध के ठोस पदार्थ को पूरी तरह या आंशिक रूप से वनस्पति तेल, वनस्पति वसा या अन्य गैर-दुग्ध पदार्थों से बदला जाता है.
