ओंकारेश्वर:केंद्रीय औद्योगिक सुरक्षा बल के स्थापना दिवस के अवसर पर ओंकारेश्वर पावर स्टेशन इकाई द्वारा ऊर्जा विहार परिसर में निवासरत् महिलाओं और पुरुषों के लिए एक इजराईल तकनीक कर्वामागा के आधार पर विशेष सेल्फ डिफेंस प्रशिक्षण का आयोजन किया। यह कार्यक्रम सुरक्षा के प्रति जागरूकता बढ़ाने और सभी को आत्मनिर्भर बनाने के उद्देश्य से आयोजित किया गया था, जिसमें विभिन्न शारीरिक और मानसिक सुरक्षा तकनीकों को साझा किया गया।
इस अवसर पर सर्वप्रथम डी.के. द्विवेदी, परियोजना प्रमुख, ओंकारेश्वर पावर स्टेशन का दर्शन सिंह, सहायक कमांडेंट, सीआईएसएफ ने पुष्पगुच्छ प्रदान कर स्वागत किया। डी.के. द्विवेदी, परियोजना प्रमुख द्वारा भी इस प्रशिक्षण कार्यक्रम में भाग लिया और अपने उदबोधन में कहा, “आज के इस विशेष अवसर पर हमें आत्मरक्षा के महत्व को समझने की आवश्यकता है। किसी भी तरह की अप्रत्याशित घटनाओं से बचने के लिए हमें शारीरिक और मानसिक रूप से तैयार रहना चाहिए। यह प्रशिक्षण कार्यक्रम न केवल महिलाओं के लिए, बल्कि पुरुषों के लिए भी अत्यंत महत्वपूर्ण है।
