डबरा: घर के बाहर हुए विवाद में युवक से गाली-गलौज की गई। विरोध करने पर जान से मारने की धमकी देने का आरोप है।भगत सिंह नगर, गेडोल रोड निवासी भरत साहू, उम्र 25 वर्ष, ने पुलिस को बताया कि 12 अगस्त की रात 11.30 से 11.35 बजे के बीच घर के बाहर अजमेर रजक निवासी गेडोल रोड, भगत सिंह नगर ने उसके साथ मां-बहन की गंदी गालियां देकर अभद्रता की और जान से मारने की धमकी दी। डबरा सिटी पुलिस ने अपराध क्रमांक 444/26 में बीएनएस की धारा 296(बी), 351(2) के तहत मामला दर्ज किया है। विवेचना प्रआर जितेंद्र रिछारिया कर रहे हैं।
Next Post
राजसेबी स्कूल के पास हाईवे पर दो कंटेनर भिड़े, हेल्पर की मौत
Sun Aug 16 , 2026
डबरा: हाईवे पर कंटेनर की टक्कर से ड्राइवर घायल हो गया, जबकि हेल्पर मुन्ना कुमार की मौत हो गई। पुलिस ने लापरवाही से वाहन चलाने का मामला दर्ज किया है।राजसेबी स्कूल के पास हाईवे पर 15 अगस्त की सुबह 9 से 9.10 बजे के बीच कंटेनर क्रमांक NL01 AC 4234 […]

You May Like
-
1 year ago
लाश के छह टुकड़े करने वाले तीन गिरफ्तार