दिसंबर में वस्तु व्यापार घाटा बढ़कर 25.04 अरब डॉलर पर

नयी दिल्ली, 15 जनवरी (वार्ता) निर्यात के मुकाबले आयात में तेज बढ़ोतरी से देश का वस्तु व्यापार घाटा दिसंबर 2025 में बढ़कर 25.04 अरब डॉलर पर पहुंच गया।

पिछले साल दिसंबर में यह 20.63 अरब डॉलर रहा था।

वाणिज्य एवं उद्योग मंत्रालय द्वारा गुरुवार को जारी आंकड़ों में बताया गया है कि दिसंबर 2025 में वस्तु निर्यात 1.88 प्रतिशत बढ़कर 38.51 अरब डॉलर पर पहुंच गया। वहीं वस्तु आयात 8.67 फीसदी की वृद्धि के साथ 63.55 अरब डॉलर हो गया।

सेवाओं का निर्यात एक साल पहले के 36.97 अरब डॉलर से घटकर 35.50 अरब डॉलर रह गया। सेवाओं के आयात में भी कमी आयी है और यह 17.80 अरब डॉलर की तुलना में 17.38 अरब डॉलर रह गया।

इस प्रकार, सेवाओं और वस्तुओं को मिलाकर कुल निर्यात 74.01 अरब डॉलर और कुल आयात 80.94 अरब डॉलर रहा। इसमें सालाना आधार पर निर्यात घटा है जबकि आयात बढ़ा है। कुल व्यापार घाटा दिसंबर 2024 के 1.46 अरब डॉलर से बढ़कर 6.92 अरब डॉलर पर पहुंच गया।

 

 

Next Post

आधा तोला गोल्ड, बीस तोला चांदी समेत नगदी चोरी

Thu Jan 15 , 2026
जबलपुर: मझगवां थाना अंतर्गत सरोली बाईपास में चोरों ने बुधवार को दिनदहाड़े एक सूने घर का ताला तोडक़र आधा तोला गोल्ड, बीस तोला चांदी समेत नगदी रूपए पार कर दिए। सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंच गई और प्रकरण दर्ज कर पतासाजी में जुट गई है।पुलिस के मुताबिक विक्की […]

You May Like