जबलपुर: मझगवां थाना अंतर्गत सरोली बाईपास में चोरों ने बुधवार को दिनदहाड़े एक सूने घर का ताला तोडक़र आधा तोला गोल्ड, बीस तोला चांदी समेत नगदी रूपए पार कर दिए। सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंच गई और प्रकरण दर्ज कर पतासाजी में जुट गई है।पुलिस के मुताबिक विक्की सेन 23 वर्ष निवासी ग्राम देवरी नवीन ने रिपोर्ट दर्ज करायी कि सरोली बाईपास में उसकी कटिंग की दुकान है माह फरवरी 2026 में उसकी शादी होने वाली है.
बुधवार को उसके पिता रामकुमार सेन ने उसे 5 हजार रूपये देकर बोले कि मझगवॉ जाकर बस बुक कराओ तो वह मझगवॉ आ गया, पिता खेत चले गये घर में बहन एवं छोटा भाई सचिन था जो ऊपर वाले कमरे में थे। दोपहर 12 बजे बहन नीचे वाले कमरे में आयी तथा 12-30 बजे कमरे का दरवाजा बंद कर उपर छत पर चली गयी थी लगभग 1 बजे रोशनी नीचे आकर देखी दरवाजा खुला था, अंदर जाकर देखी पेटी का ताला पेटी के ऊपर रखा था पेटी खोलकर देखने पर 1 सोने की झुमकी वजनी आधा तोला, चांदी का करधन वजनी 20 तोला, 9 हजार 500 रूपये नहीं थे।
