रंगदारी न देने पर रेस्टोरेंट संचालक को चाकू से गोदा

जबलपुर। रांझी थाना अंतर्गत आदर्श मार्केट में रंगदारी न देने पर बदमाश ने रेस्टोरेंट संचालक को चाकू से गोद दिया। पुलिस ने बताया कि आशीष सिंह ठाकुर 39 वर्ष निवासी गांधी व्यायाम शाला रांझी ने रिपोर्ट दर्ज कराई कि वह आदर्श मार्केट में हाट एण्ड न्यू नाम से रेस्टोरेंट चलाता है। दुकान बंद करने के बाद पूजा करने के लिये दुकान के पास स्थित पीपल के नीचे हनुमान मंदिर गया था उसी दौरान स्कूटी से समर सोनकर निवासी भरतीपुर आया और बोला कि तुम रेस्टोरेंट से बहुत पैसे कमा रहे हो यदि तुम्हे अपना रेस्टोरेंट चलाना है तो हर हफ्ते 5 हजार रूपये देने पड़ेगें और अभी तत्काल 5 हजार रूपये दो, उसने रूपये देने से मना किया तो समर सोनकर स्कूटी से उतरकर चाकू से हमलाकर चोट पहुॅचा दी और जान से मारने की धमकी देते हुये भाग गया।

Next Post

मृत हाईवा चालक पर दर्ज हुई एफआईआर

Wed Feb 4 , 2026
जबलपुर। शहपुरा थाना अंतर्गत नटवारा पाटन ओवर ब्रिज के साईड रोड एनएच 45 हाईवे के ऊपर से मंगलवार को हाईवा नीचे कार, बाइक के ऊपर गिर गया था। जिसमें हाइवा चालक और बाइक चालक की मौत हो गई थी। इस मामले में पुलिस ने मृत हाइवा चालक के खिलाफ प्र्रकरण […]

You May Like