युवाओं की समस्याओं का होगा निराकरण

सीहोर। युवाओं की शिक्षा, रोजगार सहित विभिन्न समस्याओं के समाधान और उनकी आवाज को प्रभावी मंच देने के उद्देश्य से आगामी 19 सितंबर को शहर में युवा सम्मेलन आयोजित किया जाएगा. इसी दिन युवा भाजपा नेता राजकुमार जायसवाल रिंकू का जन्मदिन भी मनाया जाएगा.

सम्मेलन की तैयारियों को लेकर बैठक में विधायक सुदेश राय ने युवाओं और कार्यकर्ताओं को मार्गदर्शन दिया. बैठक में राजकुमार जायसवाल ने युवाओं से संवाद किया. युवाओं ने आयोजन को सफल बनाने के लिए सुझाव दिए. उन्होंने कहा कि युवा सम्मेलन केवल औपचारिक नहीं होगा, बल्कि युवाओं की शिक्षा, रोजगार और समस्याओं को सामने रखने का प्रमुख मंच बनेगा. युवाओं की समस्याओं को सुनकर उनके निराकरण के लिए ठोस पहल की जाएगी.

 

 

Next Post

एथेनालयुक्त पेट्रोल से बनाई चाय,नागरिकों को बांटी चीनी

Fri Aug 28 , 2026
सीहोर। बेतहाशा बढ़ती महंगाई और आम जनता पर पड़ रहे आर्थिक बोझ के विरोध में जिला कांग्रेस अध्यक्ष राजीव गुजराती की उपस्थिति व शहर कांग्रेस अध्यक्ष घनश्याम यादव के नेतृत्व में अनोखे तरीके से विरोध प्रदर्शन किया. कार्यक्रम के दौरान गन्ने से बने एथेनॉल युक्त पेट्रोल के मुद्दे को उठाते […]

You May Like