सीहोर। बेतहाशा बढ़ती महंगाई और आम जनता पर पड़ रहे आर्थिक बोझ के विरोध में जिला कांग्रेस अध्यक्ष राजीव गुजराती की उपस्थिति व शहर कांग्रेस अध्यक्ष घनश्याम यादव के नेतृत्व में अनोखे तरीके से विरोध प्रदर्शन किया.
कार्यक्रम के दौरान गन्ने से बने एथेनॉल युक्त पेट्रोल के मुद्दे को उठाते हुए चाय बनाई गई, वहीं बढ़ती महंगाई के कारण रसोई से शक्कर गायब होने की स्थिति को दर्शाने के लिए आम जनता को चम्मच से शक्कर वितरित की गई. इस दौरान कार्यकर्ताओं ने लोकधुनों और व्यंग्यात्मक नारेबाजी के माध्यम से महंगाई के खिलाफ विरोध दर्ज कराया. जिला अध्यक्ष राजीव गुजराती ने कहा कि आज देश की जनता महंगाई से त्रस्त है. खाद्य सामग्री से लेकर रोजमर्रा की आवश्यक वस्तुओं तक के दाम लगातार बढ़ रहे हैं, लेकिन सरकार आम लोगों को राहत देने में विफल साबित हो रही है. इस अवसर पर कांग्रेस ने महंगाई को कम कराने के लिए बाबा रामदेव और स्मृति ईरानी का आव्हान किया. घनश्याम यादव ने कहा कि जनता की कमाई कम, महंगाई बेहिसाब अब और नहीं सहेगी जनता महंगाई का संताप और इस सरकार को बदल कर रहेगी कांग्रेस की आवाज है और जनता के साथ है. विरोध प्रदर्शन में राजाराम बड़े भाई, घनश्याम यादव, विवेक राठौर, नरेंद्र खंगराले, रमेश गुप्ता, मुकेश ठाकुर, पंकज शर्मा, अरुण मालवीय, हसीन कुरैशी, संतोष मालवीय, रेहान शाह, ओम प्रकाश राठौर, रमेश गुप्ता, प्रीतम दयाल चौरसिया, आरपी शुक्ला, मुनव्वर मामू आदि उपस्थित थे.
