शासकीय कॉलेज की बदहाली पर विद्यार्थी हुंकार

सीहोर। शासकीय महाविद्यालयों में सुविधाओं की कमी के विरोध में अभाविप ने गुरुवार को विद्यार्थी हुंकार अभियान के तहत प्रदर्शन किया. विद्यार्थियों ने मार्च निकालकर कलेक्ट्रेट पहुंचकर प्रदर्शन किया और उच्च शिक्षा मंत्री के नाम कलेक्टर को ज्ञापन सौंपा.

अभाविप ने आरोप लगाया कि कई शासकीय कॉलेज में पेयजल, शौचालय, व्यवस्थित कक्षाएं, फर्नीचर, बिजली, पुस्तकालय, प्रयोगशालाएं, खेल सुविधाएं, इंटरनेट, पार्किंग, सुरक्षा और प्राथमिक उपचार जैसी सुविधाओं का अभाव है. संगठन ने महाविद्यालयों में सुविधाओं का तत्काल सर्वे कराकर कमियों को दूर करने तथा आवश्यक कार्यों के लिए बजट उपलब्ध कराने की मांग की. प्रांत मंत्री केतन चतुर्वेदी ने बाउंड्रीवॉल, पुस्तकालय, कैंटीन, करियर गाइडेंस सेल, कंप्यूटर एवं प्रयोगशालाओं और विद्यार्थी सहायता केंद्रों की स्थिति सुधारने की मांग की. जिला संयोजक विष्णु ठाकुर ने कहा कि विद्यार्थियों की समस्याओं को लेकर विद्यार्थी परिषद लगातार आवाज उठाती रही है.

 

Next Post

कार्यशाला में नई शिक्षण विधियों का प्रशिक्षण

Fri Aug 28 , 2026
सीहोर। दि ऑक्सफोर्ड हायर सेकेंडरी स्कूल में फॉनिक्स प्रशिक्षण कार्यशाला का आयोजन किया गया. कार्यशाला में शिक्षकों को फॉनिक्स की शिक्षण विधियों के साथ विद्यार्थियों के उच्चारण, भाषा कौशल व कक्षा प्रबंधन को बेहतर बनाने की जानकारी दी गई. कार्यक्रम का शुभारंभ प्राचार्या डॉ. बीना जे. कुरियन ने फॉनिक्स शिक्षिक,प्रशिक्षक […]

You May Like