सीहोर। दि ऑक्सफोर्ड हायर सेकेंडरी स्कूल में फॉनिक्स प्रशिक्षण कार्यशाला का आयोजन किया गया.
कार्यशाला में शिक्षकों को फॉनिक्स की शिक्षण विधियों के साथ विद्यार्थियों के उच्चारण, भाषा कौशल व कक्षा प्रबंधन को बेहतर बनाने की जानकारी दी गई. कार्यक्रम का शुभारंभ प्राचार्या डॉ. बीना जे. कुरियन ने फॉनिक्स शिक्षिक,प्रशिक्षक ज्योति पाठक तथा विशेष अतिथि शिक्षिका कोपल अग्रवाल का स्वागत करते हुए किया. ज्योति पाठक ने फॉनिक्स के माध्यम से बच्चों के उच्चारण एवं भाषा कौशल को विकसित करने की तकनीकों के बारे में जानकारी दी.कोपल अग्रवाल ने भी अपने अनुभव साझा करते हुए उपयोगी सुझाव दिए. कार्यक्रम का संचालन साक्षी गोगिया ने किया. कार्यशाला के समापन पर प्रशिक्षक ज्योति पाठक एवं कोपल अग्रवाल को स्मृति-चिह्न भेंट कर सम्मानित किया गया. अंत में विद्यालय प्रबंधन ने उनके मार्गदर्शन के लिए आभार व्यक्त किया.
