पिंक एंड ब्लैक थीम पर किया डांस, खेले गेम्स और जीते पुरस्कार

व्रिप समाज ने राष्ट्र पुर्नउत्थान में अग्रणी भूमिका निभाई: चौ. मुकेश सिंह चतुर्वेदी
ग्वालियर: विप्रा ब्राहृाण महिला मंच द्वारा स्नेह मिलन कार्यक्रम का आयोजन पिंक एंड ब्लैक थीम पर किया गया। मंच की अध्यक्ष डॉ. प्रतिभा चतुर्वेदी ने बताया कि सर्वप्रथम श्रीमती निर्मला शर्मा, डॉ. राजरानी शर्मा और ज्योति शर्मा द्वारा दीप प्रज्वलन कर कार्यक्रम का शुभारंभ किया गया। तदुपरांत नन्ही बच्ची प्रियदर्शनी शर्मा, माहिका चौधरी एवं मिहिरा चौधरी ने मन को छूने वाली नृत्य प्रस्तुति दी। डॉ. नीतू भारद्वाज ने तुमको देखा तो ये ख्याल आया…और निधि मिश्रा ने सुनो श्याम प्यारे ये विनती है हमारी…भजन सुनाया।

डॉ. राजरानी शर्मा ने प्रस्तावना पढ़ी, तो रश्मि त्रिपाठी ने सालभर के आयोजनों की जानकारी दी। इस मौके पर भाजपा के प्रदेश उपाध्यक्ष चौधरी मुकेश सिंह चतुर्वेदी ने कहा कि विप्र समाज ने सदैव सर्व समाज का सहयोग व राष्ट्र पुर्नउत्थान में अग्रणी भूमिका निभाते हुए एक नई दिशा दी है। समाज को अच्छाई और बुराई का फर्फ समझाया है। मंच इस दिशा में अनूठा प्रयास कर रहा है। उन्होंने कहा कि मेरा एक मात्र उद्देश्य है। सनातन धर्म और संस्कृति की रक्षा करते हुए उसका व्यापक प्रचार प्रसार करना। विप्रा महिला मंच के सामाजिक कार्यों में जो भी सहयोग होगा, हम उसे पूरा करेंगे।

इससे पहले अर्चना शर्मा व नीलम शर्मा ने रोली, चावल व फूलों से स्वागत किया। पल्लवी शर्मा ने रजिस्ट्रेशन किए। दीप्ति शर्मा ने मनोरंजक गेम खिलाये। संचालन श्रुति उपाध्याय व प्रज्ञा कवीश्वर ने किया। आभार अध्यक्ष डॉ. प्रतिभा मुकेश सिंह चतुर्वेदी ने व्यक्त किया। इस अवसर पर आभा जयप्रकाश शर्मा, डॉ. राजरानी सुभाष शर्मा, ज्योति प्रदीप कुमार शर्मा, अनीता विपिन दैपुरिया, नीतू प्रताप उपमन्यु, कृष्णा विश्राम सागर शर्मा, प्रज्ञा चौधरी, लक्ष्मी नरेन्द्र शर्मा, विभा केशव शुक्ला, मीना राजन तिवारी, सपना संजय पाराशर, सीमा पीके दुबे, डॉ. नीतू पवन भारद्वाज, श्रुति संजीव उपाध्याय, मुनमुन श्यामानंद शुक्ला, दीप्ति राजीव शर्मा, रश्मि त्रिपाठी, कविता दीपक शर्मा आदि उपस्थित थे।

Next Post

मेडिकल कॉलेज के अधिष्ठाता ने विभागों में एकेडमिक गतिविधियों का निरीक्षण किया

Sat Feb 1 , 2025
ग्वालियर: गजराराजा चिकित्सा महाविद्यालय, ग्वालियर के अधिष्ठाता ने विभागों में एकेडमिक गतिविधियों का निरीक्षण किया। निरीक्षण के दौरान संयुक्त संचालक एवं अधीक्षक डॉ.सुधीर सक्सेना व सहायक अधीक्षक डॉ.प्रवेश सिंह भदौरिया उपस्थित रहे।निरीक्षण के दौरान अधिष्ठाता द्वारा मेडिसिन विभाग में पहुंचकर इंटर्नशिप छात्र-छात्राओं की उपस्थिति देखी व उनके द्वारा विभागों में […]

You May Like

मनोरंजन