शहर की 450 कॉलोनियों का बिल निगम भरेगाः महापौर

इंदौर: शहर में कवर्ड कैंपस वाली 450 से ज्यादा कॉलोनियों का बिजली बिल नगर निगम भरेगा. इसकी शुरुआत राऊ विधानसभा की 90 कॉलोनियों की स्ट्रीट लाइट के बिल भुगतान के साथ महापौर ने कर दी है.

शहर की कॉलोनियों में लगी स्ट्रीट लाइट का बिजली बिल अब नगर निगम भरेगा. आज विधानसभा राऊ में महापौर पुष्यमित्र भार्गव एवं विधायक मधु वर्मा के द्वारा विधानसभा की 90 कालोनियों को स्ट्रीट लाइट के बिल के भार से मुक्त कर दिया है. आज इसकी विधिवत शुरुआत हो गई है. निगम के इस निर्णय से विधानसभा के पाँच वार्ड लाभान्वित होंगे. इस दौरान कालोनी के रहवासियो ने क्षेत्र में कार्यक्रम आयोजित कर महापौर भार्गव का अभिनंदन किया. महापौर द्वारा पूर्व में ही इस बात की घोषणा की गई थी.

Next Post

झांसी-धौलपुर तीसरी लाइन तैयार, स्पीड ट्रायल डन

Fri Jan 24 , 2025
ग्वालियर: झांसी व ग्वालियर से धौलपुर के बीच 162 किमी में तीसरी लाइन का काम पूरा हो गया है। संदलपुर से सिथौली के बीच बिछाई गई तीसरी लाइन का रेल संरक्षा आयुक्त पूर्वोत्तर परिक्षेत्र मुंबई प्रणजीत सक्सेना ने निरीक्षण किया। इस दौरान इस रूट पर 120 किमी प्रतिघंटा की रफ्तार […]

You May Like