पड़रीराजा टोला का ट्रांसफार्मर छ: महीने से खराब

सिंगरौली। जनपद पंचायत क्षेत्र बैढ़न के ग्राम पड़रीराजा टोला का ट्रांसफार्मर पिछले 6 महीने के अधिक समय से खराब पड़ा हुआ है। ट्रांसफार्मर बदलने के लिए स्थानीय ग्रामीण लगातार भाग-दौर कर रहे हैं, फिर भी ट्रांसफार्मर नही बदला जा रहा है।

यहां के रहवासी बताते हैं कि ट्रांसफार्मर बदलने के लिए कई बार कनिष्ठ यंत्री से लेकर कार्यपालन अभियंता तक अपनी पीड़ा सुना चुके हैं, लेकिन आज तक ट्रांसफार्मर नही बदला जा सका है। यहां के ग्रामीणों ने यह भी कहा है कि ट्रांसफार्मर बदलने के एवज में सुविधाशुल्क मांगा जा रहा है। जहां कुछ ग्रामीण अगुवाई करते हुये ग्रामीणों से राशि वसूल रहे हैं। सुविधा शुल्क कौन मांग रहा है, इसे तो ग्रामीण नही बता रहे हैं, लेकिन ट्रांसफार्मर बदलने के एवज में सुविधा शुल्क की मांग की जा रही है। उदाहरण के रूप में बताया गया कि जरहा गांव का ट्रांसफार्मर उस वक्त बदला गया, जब सुविधा शुल्क वसूल ली गई। उपभोक्ताओं ने इस ओर कलेक्टर का ध्यान आकृष्ट कराया है।

Next Post

कांस्टीट्यूशन क्लब के चुनाव में भाजपा के दो बड़े नेता आमने सामने

Sun Aug 10 , 2025
नई दिल्ली ,10 अगस्त , (वार्ता ) कांस्टीट्यूशन क्लब ऑफ इंडिया में 25 साल बाद चुनाव होने जा रहे हैं जिसमें भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) के दो वरिष्ठ नेता आमने सामने हैं। कांस्टीट्यूशन क्लब में सचिव पद के लिए 12 अगस्त को चुनाव होगा जिसमें सुबह 11 से शाम 4 […]

You May Like