कांस्टीट्यूशन क्लब के चुनाव में भाजपा के दो बड़े नेता आमने सामने

नई दिल्ली ,10 अगस्त , (वार्ता ) कांस्टीट्यूशन क्लब ऑफ इंडिया में 25 साल बाद चुनाव होने जा रहे हैं जिसमें भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) के दो वरिष्ठ नेता आमने सामने हैं।

कांस्टीट्यूशन क्लब में सचिव पद के लिए 12 अगस्त को चुनाव होगा जिसमें सुबह 11 से शाम 4 बजे तक वोटिंग होगी। उसी दिन शाम 5 बजे से ही वोटों की गिनती शुरू हो जाएगी और नतीजों का पता चल जायेगा। लोकसभा अध्यक्ष ही कांस्टीट्यूशन क्लब के पदेन अध्यक्ष होते हैं और वर्तमान में यह जिम्मेदारी ओम बिरला के पास है।

बिहार की सारण लोकसभा सीट से बीजेपी के सांसद राजीव प्रताप रूडी पिछले 25 साल से सचिव पद पर निर्विरोध चुनाव जीतते रहे हैं। इस बार उनके खिलाफ बीजेपी के पूर्व सांसद एवं पूर्व केन्द्रीय राज्यमंत्री संजीव बालियान चुनाव लड़ रहे हैं। झारखण्ड से सांसद निशिकांत दुबे उनके समर्थन में है।

राजनितिक गालियारोें से खबर निकल कर आ रही है कि इस बार भाजपा का शीर्ष नेतृत्व सचिव के पद पर किसी और मौका देने के मूड में है और अगर ये बात सच निकली तो सांसद राजीव प्रताप रूड़ी की मुश्किलें बढ़ सकती है। जानकार बताते हैं कि कई सदस्य श्री बालियान को चुनाव जिताने की बजाय श्री रूडी को हराने की कोशिशों में लगे हुए हैं।

कांस्टीट्यूशन क्लब इस मामले में महत्वपूर्ण है कि यहां ठहरने, खाने के साथ ज़िम और स्विमिंग पूल की सुविधाएं मौजूद हैं। इसके अलावा इस परिसर में कई शानदार आडिटोरियम हैं। कांस्टीट्यूशन क्लब में कॉन्फ्रेंस, निजी आयोजन और कई राजनीतिक बैठकें भी होती हैं।

कांस्टीट्यूशन क्लब के चुनाव में करीब 1200 सांसद और पूर्व सांसद वोटर हैं। इस चुनाव में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी, गृह मंत्री अमित शाह, सोनिया गांधी, मल्लिकार्जुन खरगे, नेता विपक्ष राहुल गांधी, जेपी नड्डा और लालकृष्ण आडवाणी जैसे नेता वोटिंग कर सकते हैं।

Next Post

बिहार मतदाता सूची में चल रही है मनमर्जी, लोकतंत्र तबाही की ओर : कांग्रेस

Sun Aug 10 , 2025
नयी दिल्ली, 10 अगस्त (वार्ता) कांग्रेस ने कहा है कि बिहार मतदाता सूची के पुनरीक्षण कार्य में चुनाव आयोग भारतीय जनता पार्टी(भाजपा) के साथ मिलकर मनमर्जी कर रहा है और एक ही पते पर सैंकड़ों लोगों के नाम चढ़ा कर लोकतंत्र को तबाह किया जा रहा है। कांग्रेस ने आधिकारिक […]

You May Like