
जबलपुर। खजरी खिरिया बाईपास स्थित एक स्कै्रप गोदाम में 18 फरवरी को अवैध रूप से वाहनों को काटने और उनके पुर्जे बेचे जाने की भनक लगने पर क्राइम ब्रांच ने छापेमारी करते हुए अवैध तरीके से वाहनों को बिना आरटीओ अनुमति के ट्रक, कार को काटे जाने का भंड़ाफोड़ किया था। इस मामले में अब अधारताल पुलिस ने गैरिज मालिक के खिलाफ एफआईआर दर्ज कर ली है। इसके साथ ही ट्रक, कार, वाहनों के कटे हुये स्क्रैप पार्ट्स, ऑक्सीजन सिलेण्डर आदि कीमती लगभग 50 लाख रूपये के जप्त किए गए है।
विदित हो कि क्राईम ब्रांच को सूचना मिली कि अधारताल अन्तर्गत खजरी खिरिया स्थित गैरेज में आतिफ अली पिता मुजफ्फर अली निवासी छोटी ओमती का अवैध रूप से ट्रक एवं कार को काटकर स्क्रैप के रूप में बेचने की फिराक में है सूचना पर क्राईम ब्रांच ने दबिश दी थी। गैरिज को चैक करने पर ट्रक क्रमांक एमपी 46 एच 0163 जिसकी कटिंग कर स्क्रैप में तब्दील किया जा रहा था और आधा ट्रक की कटिंग की जा चुकी थी। गैरेज के मालिक आतिफ से गोदाम में खड़े वाहनों के संबंध में दस्तावेज एवं वाहनों की कटिंग कर स्क्रैप के रूप में तब्दील करने की अनुमति व लायसेंस के संबंध में पूछताछ की गई जो किसी प्रकार की अनुमति व लायसेंस न होना बताया था।
इन वाहनों को किया गया जब्त
गैरज मालिक आतिफ अली के कब्जे से आधा कटा ट्रक क्रमांक एमपी 46 एच 0163 , स्क्रैप लदा ट्रक क्रमांक डीएल1 एलपी 1469, ट्रक एमपी 20 जी 9040, ट्रक क्रमांक एमपी 20 जीबी 3137, कार एमपी 20 टी 4687, इंडिका कार क्रमांक एमपी 20 सीए 1961, कार क्रमांक एमपी 09 सीबी 7504, कार क्रमांक एमपी 20 सीए 3661 एवं अन्य स्क्रैप सामान कुल कीमती लगभग 50 लाख की गई।
वाहनों के कर जमा किए बिना काटा
गैरिज मालिक आतिफ अली पिता मुजफ्फर अली द्वारा वाहनों को अवैध रूप से बिना किसी वैध अनुमति के अन्य लोगों से मिलकर शासन के नियमों का पालन न कर वाहनो का स्क्रैप कराकर अवैध लाभ लेने वाहनों के रजिस्ट्रेशन रद्दीकरण न कराते हुये उक्त वाहनों के कर को वैध रूप से जमा नहीं किया। इस धंधे में और कौन-कौन शामिल है इसका भी पता लगाया जा रहा है।
