बिहार मतदाता सूची में चल रही है मनमर्जी, लोकतंत्र तबाही की ओर : कांग्रेस

नयी दिल्ली, 10 अगस्त (वार्ता) कांग्रेस ने कहा है कि बिहार मतदाता सूची के पुनरीक्षण कार्य में चुनाव आयोग भारतीय जनता पार्टी(भाजपा) के साथ मिलकर मनमर्जी कर रहा है और एक ही पते पर सैंकड़ों लोगों के नाम चढ़ा कर लोकतंत्र को तबाह किया जा रहा है।
कांग्रेस ने आधिकारिक सोशल पेज पर रविवार को एक पोस्ट में यह जानकारी देते हुए कहा है कि चुनाव आयोग और भाजपा लोकतंत्र को तबाह करने पर तुले हुए हैं।
पार्टी के अनुसार चुनाव आयोग ने उच्चतम न्यायालय में साफ कहा “हम बिहार के उन 65 लाख लोगों के नाम नहीं बताएंगे, जिन्हें वोटर लिस्ट से हटा दिया गया है। ये भी कहा कि ऐसा कोई नियम नहीं है, जिसके तहत नाम काटने का कारण बताया जाए या ऐसी जानकारी दी जाए।”
कांग्रेस का कहना है कि इससे साफ हो गया है कि चुनाव आयोग पूरी तरह से अपनी मनमर्जी चला रहा है और मतदाता सूची पुनरीक्षण के नाम पर की गई धांधली छिपाने के लिए सारी हदें पार कर रहा है।
पार्टी ने एक अखबार में छपी खबर का भी हवाला देते हुए कहा है कि बिहार में मतदाता सूची पुनरीक्षण के बाद ‘नयी वोटर लिस्ट’ तैयार की गई है और इस वोटर लिस्ट में
मुजफ्फरपुर के एक मकान में 269 वोटरों के नाम अंकित हैं। इसी तरह से जमुई के एक मकान में 247 वोटरों के नाम है। पार्टी का कहना है कि ये सरासर वोट चोरी है- जिसका खेल अब सामने आ चुका है। चुनाव आयोग और भाजपा लोकतंत्र को तबाह करने पर तुले हुए हैं।

Next Post

जनरल द्विवेदी और जनरल स्टुअर्ट सहपाठी तथा समकक्ष के रूप में संबंधों को बना रहे हैं मजबूत

Sun Aug 10 , 2025
नयी दिल्ली 10 अगस्त (वार्ता) भारत यात्रा पर आये आस्ट्रेलियाई लेफ्टिनेंट जनरल साइमन स्टुअर्ट और भारतीय सेना के प्रमुख जनरल उपेन्द्र द्विवेदी सहपाठी और समकक्ष के रूप में दोनों देशों के बीच रक्षा संंबंधों का मजबूत सेतु बना रहे हैं। जनरल स्टुअर्ट रविवार से भारत की पांच दिन की यात्रा […]

You May Like