
जबलपुर। पुलिस अधीक्षक कार्यालय में आज साप्ताहिक जनसुनवाई के दौरान एक महिला ने अपने पति की शिकायत करते हुए जहर खा लिया। पीड़िता की पहचान द्रोपती विश्वकर्मा उम्र 30 वर्ष, निवासी पन्नी मोहल्ला, नाला साईं, सुहागी, थाना आधारताल, जबलपुर के रूप में हुई है। महिला ने बताया कि उसके पति रमेश विश्वकर्मा पिछले 12 वर्षों से उसे प्रताड़ित कर रहे हैं। आए दिन शराब पीकर मारपीट करना, गाली-गलौच करना, और बच्चों की देखरेख तक ना करना उसकी शिकायत में शामिल था। महिला का आरोप है कि उसका पति उसे धमकाता था कि वह उसे जान से मार देगा। होली से पहले भी उसे जान से मारने की धमकी दी गई थी। 30 मार्च को सुबह 7 बजे उसके साथ बुरी तरह मारपीट कर वह फरार हो गया। इसके बाद से वह महिला को न तो पैसे देता है और न ही घर में रखता है।
