मनरेगा का नाम बदलने के विरोध में कांग्रेस का जोरदार प्रदर्शन

छतरपुर। महात्मा गांधी राष्ट्रीय ग्रामीण रोजगार गारंटी योजना (मनरेगा) का नाम बदले जाने के विरोध में कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने जोरदार प्रदर्शन किया। कांग्रेस कार्यालय से गांधी आश्रम तक रैली निकाली गई, जिसमें सैकड़ों की संख्या में कार्यकर्ता शामिल हुए। रैली के दौरान केंद्र सरकार के खिलाफ नारेबाजी की गई और “मोदी मुर्दाबाद” जैसे नारे भी सुनाई दिए।

रैली गांधी आश्रम पहुंचकर सभा में परिवर्तित हो गई, जहां कार्यकर्ताओं ने बैठकर वंदे मातरम का गायन किया और राष्ट्रपिता महात्मा गांधी को समर्पित भजन गाए। कांग्रेस नेताओं ने कहा कि मनरेगा केवल एक योजना नहीं, बल्कि ग्रामीण गरीबों के लिए रोजगार और सम्मान का प्रतीक है, जिसे महात्मा गांधी के नाम से जोड़कर लागू किया गया था। नाम बदलना गांधी के विचारों और विरासत का अपमान है।

कांग्रेस नेताओं ने केंद्र सरकार से निर्णय वापस लेने की मांग करते हुए चेतावनी दी कि यदि नाम परिवर्तन का फैसला नहीं बदला गया, तो आंदोलन को और तेज किया जाएगा। प्रदर्शन शांतिपूर्ण रहा और प्रशासन की ओर से सुरक्षा के पुख्ता इंतजाम किए गए।

Next Post

ग्राम पठापुर में विकास की नई शुरुआत, 54.11 लाख के कार्यों का लोकार्पण

Mon Dec 22 , 2025
छतरपुर। ग्राम पठापुर में कुल ₹54.11 लाख की लागत से स्वीकृत विभिन्न विकास कार्यों के भूमिपूजन एवं लोकार्पण कार्यक्रम का आयोजन गरिमामयी वातावरण में संपन्न हुआ। यह सभी विकास कार्य छतरपुर विधायक ललिता यादव के प्रयासों से स्वीकृत हुए, जिन्हें ग्रामीण क्षेत्र के समग्र एवं सतत विकास की दिशा में […]

You May Like