दोस्त का जन्म दिन मनाकर लौट रहे युवक की मौत

राजगढ़। कालीपीठ में अपने दोस्त का जन्म दिन मनाकर लौट रहे युवको की बाईक गुरुवार की रात्रि को कालीपीठ के यहां पेट्रोल पम्प समीप दुर्घटनाग्रस्त हो गई. हादसे में बाईक सवार एक युवक का दु:खद प्राणांत हो गया.

पुलिस के अनुसार ब्यावरा से कुछ युवक अपने परिचित का जन्म दिन मनाने के लिए गुरुवार को कालीपीठ गये हुए थे. जब यह जनम दिन मनाकर वापस लौट रहे थे तभी कालीपीठ के यहां पेट्रोल पम्प के समीप बाईक दुर्घटनाग्रस्त हो गई. दुर्घटना में बाइक सवार शुभम पिता महेश पुरी उम्र 18 वर्ष निवासी शिरडी थाना दोराहा जिला सीहोर गंभीर रुप से घायल हो गया. जिसे ब्यावरा सिविल अस्पताल लाया गया जहां चिकित्सक द्वारा युवक को मृत घोषित कर दिया गया. शुक्रवार की सुबह युवक का पीएम हुआ. बाईक सवार अन्य युवक को भी चोट आई है. पुलिस ने मामले को जांच में लिया है.

Next Post

कैबिनेट मंत्री ने मृतकों को दी श्रंद्धाजलि 

Fri Jun 6 , 2025
झाबुआ। झाबुआ जिले में मेघनगर के निकट सजेली मालजी साथ रेल्वे फाटक के आगे थांदला रोड कंटेनर ट्रक एवं ईको के बीच हुई सड़क दुर्घटना में ईको वाहन सवार 9 व्यक्तियों की मृत्यु होने से और 2 व्यक्तियों के गंभीर रूप से घायल होने पर कैबिनेट मंत्री निर्मला भूरिया ने […]

You May Like