रघुवंशी समाज ने किया शस्त्र पूजन, 51 पौधे रोपे 

उदयपुरा। अखिल भारतीय अखंड क्षत्रिय रघुवंशी महापरिषद के नेतृत्व में उदयपुरा नगर स्थित रघुवंशी भवन पर समाज का भव्य जिला स्तरीय शस्त्र पूजन समारोह धूमधाम से सम्पन्न हुआ। सनातनी क्षत्रिय परंपरा के अनुरूप सर्वप्रथम भगवान श्रीराम की पूजा-अर्चना कर समाज बंधुओं ने कार्यक्रम का शुभारंभ किया।

समारोह में समाज के वरिष्ठजन, युवा, प्रदेश, जिला एवं ब्लॉक स्तरीय पदाधिकारी बड़ी संख्या में उपस्थित रहे। समाज के लोग अपने-अपने घरों से लाइसेंसधारी शस्त्र लाकर सामूहिक रूप से पूजन-अर्चना में शामिल हुए। पूजन के पश्चात सभी उपस्थित जनों ने सामूहिक रूप से श्रीहनुमान चालीसा का पाठ किया और फिर भगवान श्रीराम की भव्य आरती कर प्रसाद वितरण किया गया। कार्यक्रम की विशेषता यह रही कि समाज के युवाओं ने अपने वरिष्ठजनों का तिलक कर एवं केसरिया रंग के रूमाल भेंट कर आत्मीय स्वागत किया। इस अवसर पर वरिष्ठों ने भी युवाओं को समाज सेवा और परंपराओं के संरक्षण हेतु मार्गदर्शन प्रदान किया।

Next Post

बंगलादेश के खिलाफ पाक महिला टीम 129 रनों पर ढेर

Thu Oct 2 , 2025
कोलंबो, 02 अक्टूबर (वार्ता) आईसीसी महिला विश्व कप 2025 के तीसरे मैच में आर प्रेमदासा स्टेडियम में बंगलादेश महिला टीम के खिलाफ पाकिस्तान महिला टीम 38.3 ओवर में 129 रनों पर ढेर हो गई। टॉस जीतकर पहले बल्लेबाजी करने उतरी पाकिस्तान की पारी बंगलादेश की अनुशासित गेंदबाजी के सामने संघर्ष […]

You May Like