भोपाल: मध्य प्रदेश सरकार के मंत्री विजय शाह द्वारा सेना के शौर्य प्रदर्शन पर की गई कथित “शर्मनाक” टिप्पणी को लेकर राजनीतिक पारा चढ़ गया है। कांग्रेस ने मंत्री के इस्तीफे की मांग को लेकर मोर्चा खोल दिया है। आज कांग्रेस नेता मनोज शुक्ला अपने समर्थकों के साथ मंत्री विजय शाह के बंगले पर पहुंचे और उन्हें “बेशर्म” का पौधा भेंट किया।
कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने बंगले के बाहर जमकर नारेबाजी की और मंत्री के इस्तीफे की मांग की। मनोज शुक्ला ने कहा, “भाजपा सरकार बेशर्म है, जो अभी तक विजय शाह से इस्तीफा नहीं ले पाई है। हम उन्हें बेशर्म का पौधा भेंट कर रहे हैं और चेतावनी दे रहे हैं कि अगर जल्द ही इस्तीफा नहीं हुआ तो मुख्यमंत्री निवास का घेराव किया जाएगा।”
कांग्रेस ने आरोप लगाया कि सत्ता और संगठन, न्यायालय के लगातार निर्देशों के बावजूद मंत्री के खिलाफ कार्रवाई करने में कोताही बरत रहा है।
Next Post
अवैध शस्त्र कारोबार: अजमेर से लाकर जबलपुर में बेचे जा रहे थे 8 चाकू जब्त
Fri May 16 , 2025
जबलपुर: लार्डगंज एवं क्राईम ब्रांच ने संयुक्त कार्यवाही अवैध शस्त्र के कारोबार में लिप्त 2 आरोपियों को 8 चाकू सहित रंगे हाथ पकडा गया है।टीआई नवल सिंह आर्य ने बताया कि सूचना मिली कि भूकम्प कालोनी थाना संजीवनी नगर निवासी अनिल अहिरवार अपने दोस्त के माध्यम से पुष्कर जिला अजमेर […]

You May Like
-
4 months ago
आधा दर्जन वाहनों में तोड़फोड़