जबलपुर: लार्डगंज एवं क्राईम ब्रांच ने संयुक्त कार्यवाही अवैध शस्त्र के कारोबार में लिप्त 2 आरोपियों को 8 चाकू सहित रंगे हाथ पकडा गया है।टीआई नवल सिंह आर्य ने बताया कि सूचना मिली कि भूकम्प कालोनी थाना संजीवनी नगर निवासी अनिल अहिरवार अपने दोस्त के माध्यम से पुष्कर जिला अजमेर से बटनदार चाकू लेकर आया है स्कीम नम्बर 41 यादव कालोनी क्षेत्र में बेचने की योजना बना रहा है.
सूचना पर क्राईम ब्रांच की संयुक्त टीम द्वारा दबिश दी गई अनिल अहिरवार 19 वर्ष निवासी महावीर नगर भूकम्प कालोनी संजीवनीनगर को पकड़ा गया जिसके कब्जे से 3 बटनदार चाकू रखे मिले, उक्त चाकू के संबंध मे पूछताछ करने पर उक्त चाकू मोईनुद्दीन निवासी मोतीनाला से 1800 रूपये में खरीदना, मोईनुद्दीन द्वारा चाकू अजमेर से लाना बताया, आरोपी अनिल अहिरवार के कब्जे से 3 बटनदार चाकू जप्त किये गये । गणेश नगर रेल्वे क्वाटर के सामने दबिश देकर मोईनुद्दीन 19 वर्ष निवासी मोतीनाला को पकड़ा गया जिसके पास से 5 बटनदार चाईना चाकू जप्त किए गए।
