नए साल के जश्न के बाद दोहा के उपनगरों में भगदड़ में दर्जनों लोग घायल

दोहा, 01 जनवरी (वार्ता) कतर की राजधानी दोहा के उपनगर लुसेइल में नए साल की आतिशबाजी और संगीत कार्यक्रम के बाद एक सबवे स्टेशन में प्रवेश करने वाले दर्जनों लोग घायल हो गए।मीडिया रिपोर्ट में बुधवार को यह जानकारी दी गयी।

कतरी सरकार ने शुरू में उत्सव को स्थानीय समयानुसार 2:00 बजे मंगलवार) तक बढ़ा दिया, जबकि देश के एकमात्र निर्दिष्ट नए साल के जश्न स्थल पर कार्यक्रम स्थानीय समय 1:00 बजे समाप्त हुआ।

बड़ी संख्या में लोग पास के सबवे स्टेशन के बंद होने के समय से पहले उस तक पहुंचने के लिए दौड़ पड़े, जिसके परिणामस्वरूप लुसेइल स्क्वायर और सबवे स्टेशन पर भीड़ जमा हो गई।

खबरो के अनुसार पुलिस बल भीड़ को नियंत्रित करने का प्रयास कर रहा था और लोगों को बाड़ से दूर करने के लिए लाठियों और चाबुकों का उपयोग करना शुरू कर रहा था।

Next Post

जिंदल स्टेनलेस ने कर्मचारियों को ईसॉप्स प्रदान किए

Wed Jan 1 , 2025
नयी दिल्ली, (वार्ता) स्टेनलेस स्टील निर्माता जिंदल स्टेनलेस लिमिटेड ने वरिष्ठ कर्मचारियों को कर्मचारी स्टॉक विकल्प योजना के तहत कर्मचारी स्टॉक विकल्प (ईसॉप्स) और सीमित स्टॉक यूनिट्स (आरएसयू) में बराबर हिस्सेदारी के माध्यम से रियायती दर पर 12,42,736 स्टॉक विकल्प प्रदान किए हैं। कंपनी ने आज यहां जारी बयान में […]

You May Like