
दमोह। राष्ट्र गौरव, अदम्य शौर्य और स्वाभिमान के पर्याय वीर शिरोमणि महाराणा प्रताप जी की जयंती पर दमोह में उनकी प्रतिमा पर माल्यार्पण कर भावपूर्ण नमन किया गया.वक्ताओं ने कहा कि मेवाड़ केसरी का मातृभूमि के लिए त्याग, संघर्ष और पराक्रम युगों-युगों तक हमें राष्ट्रभक्ति की प्रेरणा देता रहेगा. यह स्वर्णिम अध्याय भारत के स्वाभिमान का प्रतीक है। आयोजित कार्यक्रम में सांसद राहुल सिंह, विधायक दमोह जयंती मलैया और टीकमगढ़ विधायक यदुवेन्द्र सहित सामाजिक वरिष्ठजन, जनप्रतिनिधि व गणमान्य नागरिकों की गरिमामयी उपस्थिति रही.सभी ने महाराणा प्रताप के शौर्य को याद कर उनके बताए मार्ग पर चलने का संकल्प लिया.
