कलेक्टर ने दतिया जिला चिकित्सालय का किया औचक निरीक्षण

दतिया: जिले के कलेक्टर अक्षय कुमार तेम्रवाल ने दतिया जिला चिकित्सालय का औचक निरीक्षण किया। निरीक्षण के दौरान उन्होंने अस्पताल की व्यवस्थाओं का गहन अवलोकन किया और मरीजों को मिलने वाली स्वास्थ्य सुविधाओं की वास्तविक स्थिति की जानकारी ली।

कलेक्टर तेम्रवाल ने चिकित्सकों और स्टाफ से सीधे संवाद कर उनकी समस्याएं जानीं और अस्पताल में दवाओं की उपलब्धता, साफ-सफाई, पंजीयन प्रक्रिया, आपातकालीन सेवाओं और वार्ड की स्थिति का जायजा लिया। निरीक्षण के बाद उन्होंने संबंधित अधिकारियों को कई महत्वपूर्ण निर्देश दिए।

Next Post

राजकुमार राव- वामिका गब्बी स्टारर 'भूल चूक माफ' की प्राइम वीडियो पर होगी ग्लोबल स्ट्रीमिंग

Sat Jun 7 , 2025
मुंबई, (वार्ता) प्राइम वीडियो ने आज अपने नए कॉमेडी ड्रामा ‘भूल चूक माफ’ की एक्सक्लूसिव ग्लोबल स्ट्रीमिंग प्रीमियर की घोषणा की। फिल्म भूल चूक माफ दिनेश विजन द्वारा प्रस्तुत की गयी है, जो अमेजन एमजीएम स्टूडियोज के साथ मिलकर बनी है। ‘भूल चूक माफ’ मैडॉक फिल्म्स का प्रोडक्शन है, जिसका […]

You May Like