रंगपंचमी की गेर में हुआ हादसा , एक की मौत

इंदौर: बरसों से निकाले जाने वाली रंगपंचमी की गेर में इंदौर में एक हादसा हो गया है । टोरी कॉर्नर की गेर के टैंकर के नीचे आने से एक व्यक्ति की मौत हो गई है । मध्य प्रदेश के मुख्यमंत्री डॉ मोहन यादव जो विशेष तौर पर गेर में शामिल होने के लिए इंदौर आए थे ,उन्होंने अपना कार्यक्रम निरस्त कर दिया है । उन्होंने संवेदनशीलता दिखाते हुए मृतक को चार लाख रुपए की आर्थिक सहायता देने की घोषणा की है । अपने संदेश में कहा है वह किसी परिवार के दुख की घड़ी में होने की वजह से अब गैर में शामिल नहीं हो रहे हैं।

Next Post

न्यूजीलैंड ने ऑस्ट्रेलिया के साथ होने वाली टी-20 सीरीज के लिए टीम घोषित की

Wed Mar 19 , 2025
ऑकलैंड, 19 मार्च (वार्ता) न्यूजीलैंड ने ऑस्ट्रेलियाई महिला टीम के साथ होने वाली टी-20 सीरीज के लिए अपनी टीम घोषित कर दी है। स्वास्थ्य लाभ को लेकर अवकाश पर गई सोफी डिवाइन और आईसीसी महिला क्रिकेटर ऑफ द ईयर मेली केर की टीम में वापसी हुई हैं। आईसीसी की रिपोर्ट […]

You May Like