जबलपुर: गोसलपुर थाना अंतर्गत जुझारी बायपास में बीती रात बेलगाम ट्राला अनियंत्रित होकर डायल 112 के ऊपर अनियंत्रित होकर पलट गया। हादसे में ट्राला में लोड मक्का की बोरियां गिर गई। एफआरव्ही बुरी तरह क्षतिग्रस्त हो गई। पायलट, आरक्षक वाहन में फंस गए जिन्हें कड़ी मशक्कत के बाद बाहर निकाला गया। हादसे में पायलट, आरक्षक समेत ट्राला चालक को चोट आई है।
पुलिस के मुताबिक दीपक दुबे निवासी वार्ड नं. 13 मझगवां ने रिपोर्ट दर्ज कराई कि वह गोसलपुर थाने में की एफआरव्ही डायल 112 क्रमांक एमपी 04 वायक्यू 0968 का पायलट है। बीती रात करीब 9:10 बजे ड्यूटी मे तैनात आरक्षक मिथलेश राजहंश को लेकर डायल 112 से मोहतरा टोल नोडल प्वाईंट पेट्रोलिंग करने गया था, पेट्रोलिंग करने के बाद वापस गोसलपुर आ रहे थे.
रात करीब 9:27 बजे जैसे ही जुझारी बायपास युवराज होटल के सामने पहुंचे तो हाईवे में वाहनों के लगातार आवागमन होने से वह अपने डायल 112 वाहन को जुझारी बायपास क्रासिंग के पहले खड़ा दिया, उसी समय जबलपुर तरफ से एक ट्राला का चालक अपने ट्राला को तेज रफ्तार लापरवाही पूर्वक चलाते हुए लाया और ट्राला क्रमांक यूपी 60 सीटी 4211 को अनियंत्रित कर दूसरे साईड में लाकर अपने ट्राला को पलटा दिया।
जिससे ट्राला का पिछला हिस्सा डायल 112 वाहन के बोनट के ऊपर रख गया और ट्राला मे लोड मक्का की बोरिया रोड के ऊपर एवं 112 वाहन के ऊपर गिर गया जिससे डायल 112 का पूरी तरह क्षतिग्रस्त हो गयी, तभी मौके पर लोगों की भीड़ जमा होने लगी जिसमे से कुछ लोगों के द्वारा उसे एवं डायल 112 ड्यूटी में तैनात आरक्षक मिथलेश को पीछे की सीट से गाड़ी से बाहर निकाला गया। हादसे उसे एवं आरक्षक को चोटें आ गई। ट्राला चालक शैलेष कुमार यादव निवासी जौनपुर उ.प्र., को चोट आई है। घायलों को अस्पताल ले जाया गया जबकि डायल 112 वाहन को एनएचएआई की क्रेन के माध्यम से निकलवाकर थाना परिसर में खड़ा कराया गया
