जबलपुर: मदनमहल थाना अंतर्गत शास्त्री ब्रिज के नीचे ट्रेन से कटने से बुजुर्ग की मौत हो गई। पुलिस के मुताबिक मदनमहल रेल्वे स्टेशन से होरीलाल बाल्मीक 60 वर्ष ने सूचना दी कि रविवार को शास्त्री ब्रिज के नीचे ट्रेन से टकराने से एक वृद्ध की मौत हो गई।
सूचना पर पहुंची पुलिस द्वारा मृतक की शिनाख्तगी के प्रयास किये गये जिस पर मृतक की शिनाख्त बेनी प्रसाद मलिक 84 वर्ष निवासी अहीर मोहल्ला गोरखपुर के रूप में हुई।
