
बुधनी. किसान कांग्रेस अध्यक्ष धर्मेंद्र चौहान के नेतृत्व में बुधनी में किसानों की मांगों को लेकर एक दिवसीय धरना हुआ। मूंग खरीदी, मुआवजा और अवैध गतिविधियों पर रोक की मांग करते हुए मुख्यमंत्री के नाम ज्ञापन एसडीएम को सौंपा गया। किसान कांग्रेस प्रदेशाध्यक्ष धर्मेंद्र चौहान ने कहा कि विधानसभा क्षेत्र में अवैध गतिविधियों पर प्रशासन द्वारा अंकुश नहीं लगाया जा रहा है. उन्होंने आरोप लगाते हुए कहा कि क्षेत्र में अवैध रेत उत्खनन, शराब की तस्करी, जुआ एवं सट्टा जोरों पर चल रहा है. क्षेत्र की समस्याओं को लेकर मुख्यमंत्री के नाम एक ज्ञापन एसडीएम दिनेश सिंह तोमर को सौंपा गया.
ज्ञापन में मांग की गई कि किसानों की मूंग खरीदी को लेकर अभी तक शासन ने कोई गाइडलाइन जारी नहीं की है जिसकी वजह से किसानों को 2000 से 2500 रुपए क्विंटल कम में अपनी उपज व्यापारियों को बेचना पड़ रही है. जिससे किसानों को आर्थिक नुकसान हो रहा है. वहीं उन्होंने संदलपुर हाईवे में किसानों की भूमि अधिग्रहण पर मुआवजे की मांग को चार गुना बढ़ाए जाने की मांग की है.
