अग्रणी महाविद्यालय के प्राचार्य ने लिया व्यवस्थाओं का जायजा सरकारी-निजी कॉलेजों का औचक निरीक्षण

शाजापुर: मुख्यमंत्री जन विश्वास अभियान के अंतर्गत प्रधानमंत्री कॉलेज ऑफ एक्सीलेंस, बीकेएसएन शासकीय अग्रणी महाविद्यालय शाजापुर के प्राचार्य डॉ. एसके तिवारी द्वारा जिले के विभिन्न शासकीय एवं अशासकीय महाविद्यालयों का निरीक्षण किया जा रहा है.
निरीक्षण में शामिल महाविद्यालय के आईक्यूएसी प्रभारी एवं प्रवेश जिला नोडल अधिकारी डॉ. अरुण कुमार बोडाने ने बताया कि अग्रणी महाविद्यालय के प्राचार्य डॉ. तिवारी द्वारा अभी तक शा. कॉलेज मक्सी, विधि महाविद्यालय शाजापुर, शासकीय कन्या महाविद्यालय शाजापुर एवं अशासकीय दयानंद सरस्वती महाविद्यालय शाजापुर का औचक निरीक्षण किया जा चुका है. निरीक्षण के दौरान महाविद्यालयों में शिक्षकों के उपस्थिति रजिस्टर, टीचर डायरी, कक्षाओं का नियमित संचालन, शैक्षणिक गतिविधियों तथा कैश बुक सहित विभिन्न अभिलेखों एवं व्यवस्थाओं का अवलोकन किया जा रहा है. इसके साथ ही महाविद्यालय परिसर एवं शौचालयों की साफ-सफाई, विद्यार्थियों के लिए आवश्यक सुविधाओं तथा संस्थागत व्यवस्थाओं का भी जायजा लिया जा रहा है. इसके साथ ही महाविद्यालयों में विद्यार्थियों की सुरक्षा एवं सुविधा को ध्यान में रखते हुए आवश्यक समितियों एवं व्यवस्थाओं को सक्रिय एवं व्यवस्थित रखने के निर्देश दिए जा रहे हैं. इनमें एंटी रैगिंग समिति, आंतरिक शिकायत प्रकोष्ठ, फस्र्ट एड बॉक्स सहित अन्य आवश्यक सुविधाओं की उपलब्धता एवं उचित स्थान पर स्थापना सुनिश्चित करने पर जोर दिया जा रहा है.

Next Post

फ्रीगंज के एलएम कॉम्प्लेक्स में 12 कार्यालयों में चोरी की वारदात

Sun Sep 20 , 2026
उज्जैन: एलएम कॉम्प्लेक्स में बदमाश ने शनिवार रात जमकर उत्पात मचाया। चार मंजिला कॉम्प्लेक्स में घुसे बदमाश ने एक-एक कर करीब 12 कार्यालयों के ताले तोड़े और दरवाजों की तलाशी ली। सीसीटीवी कैमरे में बदमाश हाथों में ग्लव्स और चेहरे पर मास्क लगाए नजर आया है। आशंका है कि वारदात […]

You May Like