विशाखापटनम, 28 जनवरी (वार्ता) भारत ने बुधवार को चौथे टी-20 मुकाबले में टॉस जीतकर न्यूजीलैंड के खिलाफ पहले गेंदबाजी करने का फैसला किया।
आज यहां भारतीय कप्तान सूर्यकुमार यादव ने टॉस जीतकर पहले गेंदबाजी करने का फैसला लिया। टॉस के बाद सूर्यकुमार ने कहा कि कल यहां ओस पड़ी थी और अभी उमस भी है इसलिए वह पहले गेंदबाजी करना चाहते हैं। भारतीय टीम में एक बदलाव है, इशान किशन की जगह अर्शदीप सिंह खेल रहे हैं। सूर्यकुमार ने बताया कि किशन को निगल हुआ है।
वहीं न्यूजीलैंड के कप्तान मिचेल सैंटनर ने कहा कि उनकी टीम अच्छा स्कोर सेट करने का प्रयास करेगी। उन्होंने कहा कि टीम में एक बदलाव है, काइल जेमिसन की जगह जैक फोक्स की वापसी हुई है। उन्होंने कहा कि नीशम अभी भी फिट नहीं हैं।
दोनों टीमें इस प्रकार है:-
भारत एकादश: संजू सैमसन (विकेटकीपर), अभिषेक शर्मा, सूर्यकुमार यादव (कप्तान), हार्दिक पंड्या, शिवम दुबे, रिंकू सिंह, हर्षित राणा, कुलदीप यादव, अर्शदीप सिंह, जसप्रीत बुमराह और रवि बिश्नोई।
न्यूजीलैंड एकादश: टिम साइफर्ट (विकेटकीपर), डेवोन कॉनवे, रचिन रवींद्र, ग्लेन फिलिप्स, डैरिल मिशेल, मार्क चैपमैन, मिशेल सैंटनर (कप्तान), जैक फोक्स, मैट हेनरी, जेकब डफी और ईश सोढ़ी।
