दो कुशवाहा परिवार भिड़े, घर पर चलाईं गोलियां

ग्वालियर: शहर के जनकगंज थाना क्षेत्र के लाल कुंअर का पुरा में पड़ोसियों के बीच चल रहे विवाद में आधी रात के बाद फायरिंग हो गई। करीब आधा दर्जन से ज्यादा बाइक सवार लोग तड़के विजय कुशवाह के घर पहुंचे और उन्होंने उनके घर पर फायरिंग की। फायरिंग की यह पूरी घटना वहां लगे सीसीटीवी कैमरे में कैद हो गई है। फरियादी महिला का कहना है कि एक गोली उनके रिश्तेदार के सिर के बगल से निकल गई जिससे उनकी जान जाते-जाते बची। दरअसल विजय कुशवाह और रामबाबू कुशवाह के बीच किसी बात को लेकर रंजिश चल रही है।

2 महीने पहले रामबाबू और उसके लड़के पियूष रोहित तथा महिला लता देवी ने विजय कुशवाह और उसके दोस्त के ऊपर पथराव किया था और गाली गलौज की थी। इसमें विजय और उसका दोस्त दोनों ही घायल हो गए थे। इसके बाद रक्षाबंधन के दिन भी विजय कुशवाह और उसके दोस्त पर हमला किया गया। लेकिन दो बार पुलिस में आवेदन देने के बावजूद पुलिस ने कोई प्रभावी कार्रवाई नहीं की।

जिससे बदमाशों के हौसले बुलंद हो गए और उन्होंने शनिवार तड़के विजय कुशवाह के घर फायरिंग कर दी। आधा दर्जन गोलियों के निशान साफ तौर पर देखे जा सकते हैं। इसके अलावा शिकायत कर्ता युवती का आरोप है कि उनकी रिश्तेदार हमले में बाल बाल बची है। पुलिस का कहना है कि इस मामले की जांच पड़ताल की जा रही है और सीसीटीवी फुटेज के आधार पर बदमाशों की पहचान करके उनके खिलाफ कड़ी कार्रवाई की जाएगी

Next Post

राधाकृष्णन के सहारे भाजपा ने साधा बहुकोणीय समीकरण

Mon Aug 18 , 2025
प्रवेश कुमार मिश्र नई दिल्ली:उपराष्ट्रपति चुनाव के लिए भाजपा संसदीय बोर्ड ने अपने उम्मीदवार के रूप में महाराष्ट्र के राज्यपाल सीपी राधाकृष्णन के नाम पर मुहर लगाकर बहुस्तरीय व बहुकोणीय समीकरण को साधने का प्रयास किया है.सूत्रों की मानें तो विभिन्न नामों पर वृहद स्तर पर विचार विमर्श के बाद […]

You May Like