ओमकारेश्वर :ज्योतिर्लिंग के बाद श्री ममलेश्वर मंदिर भी काफी प्राचीन है और यहां आने वाला करीब 50 से 60% यात्री भी ममलेस्वर में आते हैं और भी संख्या बड़े इसके लिए प्रशासन द्वारा ममलेश्वर मंदिर के प्रांगण में भक्तों के लिए अनेक सुविधाएं की जा रही है जिसमें होल्डिंग एरिया बनाया गया हे इसके छाया के लिए शेड बनाया गया है ।
पार्थिव पूजन करने के लिए भी शेड बनाया जा रहा हे जिसमें शीघ्र पार्थिव पूजन शुरू हो जाएगा ।
दर्शन व्यवस्था भी सुगम की गई है अधिक भीड़ के समय बाहर से दर्शन कराए जाते हैं जूते चप्पल स्टैंड बनाया गया है ।व्यवस्था के लिए ट्रस्ट के कर्मचारी रहते हैं पुलिस बल भी रहता है मंदिर में प्रवेश के लिए झिकझिक बनाया गया है जिससे प्रवेश कर भक्त दर्शन करके सुगमता से निकले उसके लिए भी एग्जिट गेट बनाया गया है मंदिर के आसपास जो छोटे-छोटे मंदिर हैं उनमें भी अंदर जाकर दर्शन कर सकें ऐसी व्यवस्था की जा रही है ममलेश्वर मंदिर के विस्तारीकरण की योजना भी बन रही है जिससे मंदिर के आसपास होल्डिंग एरिया और दर्शनों के जाने के लिए झिकझेक बनाया जाएगा
सुलभ शौचालय अभी हे उसे दुरुस्त कर सुविधा युक्त बनाया जा रहा हे विस्तारीकरण में आधुनिक सुविधायुक्त सुलभ कॉम्प्लेक्स बनाया जाएगा मार्गो को चौड़ा किया जाएगा झूला पुल से मंदिर को डायरेक्ट जोड़ा जाएगा सिंहस्थ योजना के समस्त योजनाएं कलेक्टर महोदय के मार्ग दर्शन में तैयार की जा रही हे इसके प्रभारी। अपर कलेक्टर श्रद्धा शुक्लाजी हे ।
