आर्थिक सचिव अनुराधा ठाकुर रिजर्व बैंक के केंद्रीय बोर्ड में नामित

नयी दिल्ली, 25 जुलाई (वार्ता) केंद्र सरकार ने वित्त मंत्रालय के तहत आर्थिक मामलों के विभाग की सचिव अनुराधा ठाकुर को रिजर्व बैंक (आरबीआई) के केंद्रीय बोर्ड में निदेशक नामित किया है।

आरबीआई द्वारा शुक्रवार को जारी एक विज्ञप्ति के अनुसार, श्रीमती ठाकुर अजय सेठ की जगह लेंगी। उनकी नियुक्ति 24 जुलाई 2025 से प्रभावी हो गयी है। वह अगले आदेश तक पद पर बनी रहेंगी।

श्री सेठ को 24 जुलाई भारतीय बीमा नियामक एवं विकास प्राधिकरण (इरडा-आई) का अध्यक्ष बनाया गया है।

 

Next Post

बारिश से शहर बेहाल, निचली बस्तियों में बाढ़ जैसे हालात, तिघरा के छह गेट खोले

Fri Jul 25 , 2025
ग्वालियर। ग्वालियर में बीती शाम से आज देर रात तक जारी बारिश ने शहर का जनजीवन अस्त-व्यस्त कर दिया है। दिन भर हुई मूसलाधार बारिश के कारण घरों के बाहर और सड़कों पर पानी ही पानी भरा नजर आ रहा है। कई निचली बस्तियों में बाढ़ जैसे हालात बन गए […]

You May Like