जैन समाज पर टिप्पणी के विरोध में देर रात कोतवाली पर प्रदर्शन

जबलपुर: भाजपा नेता और एक महिला संगठन पदाधिकारी के बीच की बातों का ऑडियो वायरल होने के बाद इन नेताओं पर आरोप लगा है कि इन्होंने जैन समाज के खिलाफ अभद्र भाषा और आपत्तिजनक टिप्पणियां की है। जिसमें सोशल मीडिया पर खबर फैलाई जा रही है कि भाजपा के नेता शैलेंद्र सिंह राजपूत और महिला मंडल अध्यक्ष जागृति शुक्ला के बीच की यह वार्तालाप है। हालांकि वायरल ऑडियो की पुष्टि किसी ने नहीं की है।

रात तक जैसे ही यह बात समाज में फैली बड़ी संख्या में लोग कोतवाली थाने के सामने एकत्रित हो गए। जहां जमकर नारेबाजी की गई और दोषियों के खिलाफ सख्त कार्रवाई करते हुए जल्द से जल्द दोनों को गिरफ्तार करने की मांग की गई। काफी देर तक घेराव चक्का जाम की स्थिति बनी हुई थी। पुलिस द्वारा एफआईआर दर्ज कर ली गई है और 20 घंटे के अंदर गिरफ्तार करने का आश्वासन मिलने के बाद समाज के लोगों ने प्रदर्शन समाप्त किया। मौके पर एडिशनल एसपी आनंद कलादगी, कोतवाली सीएसपी रितेश कुमार शिव, गोहलपुर सीएसपी सुनील नेमा सहित लार्डगंज, गोहलपुर थाने का पुलिस बल तैनात रहा।

Next Post

जबलपुर में निजी नलकूप खनन पर प्रतिबंध

Wed Apr 16 , 2025
जबलपुर:कलेक्टर एवं जिला दण्डाधिकारी दीपक सक्‍सेना ने कार्यपालन यंत्री लोक स्वास्थ्य यांत्रिकी के प्रस्‍ताव अनुसार इस वर्ष वर्षाकाल में जिले में सामान्य औसत वर्षा से कम वर्षा हुई है। साथ ही सिंचाई इत्यादि कार्यों में भू-गर्भीय जल का अत्यधिक दोहन होने के कारण पेयजल स्रोतो के जलस्तर में कमी आई […]

You May Like