इंदौर: राऊ थाना क्षेत्र के गोल चौराहा ब्रिज पर बायपास रोड पर एक तेज रफ्तार ईको कार ने बाइक को टक्कर मार दी, जिससे 18 वर्षीय युवक की मौत हो गई. फरियादी अरमान डावर ने बताया कि कार नम्बर जीजे 09 बीए 3787 के चालक ने गड्ढा बचाने के चक्कर में लापरवाही से बिना सिग्नल दिए अचानक कार मोड़ दी और उनकी बाइक को टक्कर मार दी.
हादसे में बाइक सवार दोनों भाई सड़क पर गिर पड़े. जिससे 18 वर्षीय राजवीर डावर के सिर में गंभीर चोट आई, जिसे राहगीरों की मदद से जिला अस्पताल ले जाया गया, लेकिन डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया. पुलिस ने चालक के खिलाफ प्रकरण दर्ज कर जांच शुरू कर दी है.
