
पानसेमल । जनपद क्षेत्र के ग्राम पंचायत ओसवाडा के ग्रामीणों ने पैदल मार्च निकालकर SDM कार्यालय पहुंचकर अपनी समस्या बताई।ग्रामीणों ने बताया कि उनके ग्राम में शौचालय निर्माण को करीब 2 से 3 वर्ष हो चुके हैं लेकिन शौचालय जाने वाले मार्ग को अवरुद्ध कर दिया गया है।आसपास गंदगी के कारण सफाई करने पर उनके साथ विवाद की स्थिति निर्मित होती है। ग्राम से निकलने वाला गंदा पानी हैंडपंप ओर नलों के आसपास जमा रहता है जिससे कि पेयजल के दूषित होने का भय बना रहता है।ग्रामीणों ने ग्राम की अन्य समस्याओं को लेकर भी नायब तहसीलदार प्रज्ञा पाटीदार,नायब तहसीलदार राजाराम रानाडे से चर्चा की।जिसके बाद ग्राम में नायब तहसीलदार राजाराम रानाडे,योगेंद्र कुलकर्णी,पटवारी सहित अन्य कर्मचारियों ने व्यवस्थाओं का जायजा लिया।नायब तहसीलदार द्वारा सार्वजनिक उपयोग हेतु बनाई पानी की टंकी के निकट पास लगे खूंटे निकलवाए तथा ग्रामीणों को बताया कि ग्राम में स्वच्छता रखना सभी की जिम्मेदारी है,उपस्थित जन प्रतिनिधियों के सुचारू पेयजल आपूर्ति हेतु कहा गया।ग्राम के अलग अलग वार्डों में भ्रमण के दौरान नालियों में जमा गंदगी को हटाने हेतु श्रमदान करने की बात कही तथा कूड़ा कचरा नालियों में नहीं फेंकने के निर्देश दिए साथ ही सप्ताह में 1 दिन निर्धारित कर नालियों की सफाई कराने के लिए भी कहा।सार्वजनिक शौचालय में जानें हेतु मार्ग खुलवाने की शिकायत को लेकर संबंधित परिवारों को कहा कि किसी को समस्या को ऐसा कार्य नहीं करे,आपकी ग्राम पंचायत हे आपस में चर्चा कर समस्याओं का हल निकाले।इस दौरान उन्होंने शासकीय प्राथमिक विद्यालय का भी अवलोकन कर मध्यान्ह भोजन की जानकारी प्राप्त की तथा पालकों से आवश्यक सहयोग करने का सुझाव दिया।उन्होंने ग्रामीणों से कहा विद्यालय में बच्चों को अच्छी सुविधाएं मिले इसलिए हम जनसहयोग से भी कार्य करवा सकते हैं,प्रशासनिक सहायता के लिए अधिकारियों से चर्चा कर सकते हैं।जनपद पंचायत समन्वयक अधिकारी योगेन्द्र कुलकर्णी ने ग्रामीणों से कहा कि ग्राम पंचायत में सुविधाओं हेतु जल कर,प्रकाश कर एवं भवन कर लेकर पंचायत स्तर पर स्वच्छता सहित अन्य कार्य किए जा सकते है,सभी के सहयोग से व्यवस्थाओं में सुधार लाया जा सकता हे,अपने वार्ड मोहल्ले ओर ग्राम के लिए जो भी सहयोग हो सके सभी को करना चाहिए।मौके पर नायब तहसीलदार राजाराम रानाडे,जनपद ए डी ई ओ मनीष मौर्य,पंचायत समन्वयक अधिकारी योगेन्द्र कुलकर्णी,पटवारी प्रतिभा जमरे, ग्राम सरपंच प्रतिनिधि अमरसिंह बर्डे,उप सरपंच संदीप माली,मनोहर माली सहित अन्य उपस्थित रहे।
