दशहरा पर्व पर पानी सप्लाई प्लांट और नगर पालिका वाहनों का विशेष पूजन

इटारसी। दशहरा पर्व के पावन अवसर पर नगर पालिका परिषद इटारसी द्वारा शहर के प्रमुख पानी सप्लाई प्लांट (समवेल), खेड़ा पर विशेष पूजन कार्यक्रम आयोजित किया गया। इस अवसर पर विधायक डॉ. सीतासरन शर्मा और नगर पालिका अध्यक्ष पंकज चौरे ने विधिपूर्वक संयंत्र की पूजा-अर्चना की।

पूजन कार्यक्रम में मुख्य रूप से सीएमओ रितु मेहरा, जल सभापति श्रीमती गीता देवेंद्र पटेल, भाजपा मंडल अध्यक्ष राहुल चौरे, विधायक प्रतिनिधि देवेंद्र पटेल सहित बड़ी संख्या में गणमान्य नागरिक और श्रद्धालु मौजूद रहे।

कार्यक्रम से पूर्व नगर पालिका अध्यक्ष पंकज चौरे ने वाहन शाखा में सभापति राकेश जाधव के साथ मिलकर नगर पालिका के वाहनों का भी पूजन किया। पूजन संपन्न होने के बाद उपस्थित सभी श्रद्धालुओं के लिए भंडारे का आयोजन किया गया, जिसमें लोगों ने बड़े उत्साह से प्रसाद ग्रहण किया।

Next Post

बदरीनाथ मंदिर के कपाट 25 नवंबर को होगे बंद

Thu Oct 2 , 2025
चमोली, 02 अक्टूबर (वार्ता) करोड़ों हिंदुओं के आस्था के विश्व प्रसिद्ध बदरीनाथ धाम के कपाट इस यात्रा वर्ष 25 नवंबर को अपराह्न दो बजकर 56 मिनट पर बंद होंगे। केदारनाथ धाम के 23 अक्टूबर को, द्वितीय केदार मद्महेश्वर के कपाट 18 नवंबर को तथा तृतीय केदार तुंगनाथ के कपाट छह […]

You May Like

मनोरंजन