करोड़ों की धान का भुगतान आज तक नहीं मिला

जबलपुर: जिले के किसानों से खरीदी गई धान के भुगतान में हो रही देरी को लेकर चिंता जताई है। दिसंबर से सेवा सहकारी समिति और वेयरहाउस परिसर में धान खरीदी शुरू हुई थी। किसानों को बोरी और क्विंटल के हिसाब से तौल पर्ची दी गई थी, जिसमें लिखा था कि 8-10 दिन में उनके बैंक खातों में राशि जमा हो जाएगी। खरीदी खत्म हुए लगभग एक महीने होने वाले हैं बावजूद कई किसानों के खाते खाली हैं।
भुगतान नहीं होने से हो रही परेशानियां
किसानों ने बताया कि वह रोज़ बैंक के चक्कर लगा रहे हैं, लेकिन अभी तक उन्हें कोई राशि नहीं मिली। उनका कहना है गेहूं, चना, मसूर और अन्य फसलों की तैयारी के लिए रोजाना नकद खर्च की जरूरत होती है। नगद न होने की वजह से किसान नई फसल की तैयारी भी प्रभावित हो रही है।
2024-25 की फसल का भी भुगतान लंबित
सूत्रों से मिली जानकारी के अनुसार साल 2024-25 के लिए धनाड़ी मां रेवा वेयरहाउस में 90 से अधिक किसानों का करीब 1.39 करोड़ रुपए का भुगतान अभी तक नहीं हुआ है। किसानों का कहना है कि खरीदी केंद्रों के प्रभारियों को जब पूछा जाता है तो उनका कहना है यह राशि किसानों के खातों में जल्द ही जमा कर दी जाएगी।

Next Post

बेकाबू कार ने गाय को कुचला, उछलकर बाइक सवार से टकराई, किसान गंभीर

Mon Feb 16 , 2026
जबलपुर: बरगी थाना अंतर्गत नेशनल हाईवे 34 जबलपुर- नागपुर रोड पर मोहास तिराहे के पास एक तेज रफ्तार कार की टक्कर से एक गाय उछलकर बाइक सवार किसान से जा टकराई, जिससे वह गंभीर रूप से घायल हो गया।जानकारी अनुसार ग्राम पारा निवासी 54 वर्षीय किसान शिवकुमार पटैल ने पुलिस […]

You May Like