बेकाबू कार ने गाय को कुचला, उछलकर बाइक सवार से टकराई, किसान गंभीर

जबलपुर: बरगी थाना अंतर्गत नेशनल हाईवे 34 जबलपुर- नागपुर रोड पर मोहास तिराहे के पास एक तेज रफ्तार कार की टक्कर से एक गाय उछलकर बाइक सवार किसान से जा टकराई, जिससे वह गंभीर रूप से घायल हो गया।जानकारी अनुसार ग्राम पारा निवासी 54 वर्षीय किसान शिवकुमार पटैल ने पुलिस को बताया कि वह जबलपुर से काम निपटाकर अपनी मोटरसाइकिल से वापस गांव लौट रहा था।

जैसे ही वह मोहास तिराहे के पास पहुंचा, पीछे से आ रही कार क्रमांक केएल 50 एम ई 0288 के चालक ने लापरवाही से वाहन चलाते हुए सड़क पर जा रही एक गाय को जोरदार टक्कर मार दी। टक्कर इतनी भीषण थी कि गाय उछलकर सीधे शिवकुमार की मोटर साइकिल से जा टकराई। संतुलन बिगड़ने के कारण शिवकुमार सड़क पर गिर पड़े और उन्हें काफी चोटें आईं। घटना के बाद पीछे से आ रहे दीपक चौकसे और पास की दुकान पर मौजूद एक व्यक्ति ने उठाया। एक्सीडेंट करने वाली कार चालक कुछ देर रुकने के बाद बरगी की ओर फरार हो गया। घायल किसान ने अपने बेटे संदीप पटैल को फोन कर मौके पर बुलाया, जिसके बाद उसे इलाज के लिए अस्पताल ले जाया गया। बरगी पुलिस ने आरोपी कार चालक के खिलाफ मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।

Next Post

नांदनवाडी में एकलव्य स्कूल और पाठई में कॉलेज खुले: नीलेश उइके

Mon Feb 16 , 2026
लक्ष्मीकांत ढोके पांढुरना: मध्य प्रदेश विधान सभा के बजट सत्र के दौरान फिर एक बार पांढुरना विधानसभा क्षेत्र के विधायक नीलेश उइके आदिवासी बाहुल्य क्षेत्र के ग्रामों के छात्रों की उच्च शिक्षा के लिए ग्राम पाठई में महाविद्यालय वहीं क्षेत्र के आदिवासी बाहुल्य मुख्यालय वाले ग्राम नांदनवाडी में एकलव्य स्कूल […]

You May Like