![]()
भोपाल। गांधीनगर इलाके में एक युवक पर चाकू से जानलेवा हमला किया गया. हमला करने वाली एक युवती सहित आरोपी युवक के खिलाफ पुलिस ने केस दर्ज कर लिया है. आरोपियों की तलाश में पुलिस जुट गई है.
जानकारी के मुताबिक 28 वर्षीय शादाब खान गोंडीपुरा में रहता है और पुताई का काम करता है. उसकी पहचान की एक युवती से उसका प्रेम प्रसंग चल रहा है. बुधवार को युवती जब शादाब से उसके घर मिलने पहुंची और शादी का दबाव बनाने लगी. इस पर शादाब ने शादी से इंकार कर दिया. इस बात से नाराज होकर युवती ने अपने अमजद नाम के दोस्त को बुलाकर शादाब पर चाकू से हमला कर दिया. आरोपियों के हमले से घायल शादाब को अस्पताल में भर्ती कराया गया, जहां उसका इलाज जारी है. शादाब के परिजनों की शिकायत पर पुलिस ने अमजत और युवती के खिलाफ हत्या का प्रसास करने का केस दर्ज कर लिया है. आरोपियों की तलाश की जा रही है.
