ब्रिटेन के साथ व्यापार समझौते के तहत निर्यात करने वाले शुरुआती ज्वेलर्स में शामिल हुआ मलाबार गोल्ड एंड डायमंड्स

नयी दिल्ली, 31 जुलाई (वार्ता) दुनिया के चौथे सबसे बड़े ज्वेलरी रिटेलर मलाबार गोल्ड एंड डायमंड्स ने भारत–ब्रिटेन व्यापक आर्थिक एवं व्यापार समझौते (सीईटीए) के तहत ब्रिटेन को आभूषण निर्यात करने वाले देश के शुरुआती ज्वेलर्स में अपनी जगह बनायी है।

भारत–ब्रिटेन सीईटीए के तहत आभूषण निर्यात का आधिकारिक शुभारंभ यहां वाणिज्य भवन में आयोजित किया गया। इस अवसर पर भारत में ब्रिटेन की उच्चायुक्त लिंडी कैमरून, वाणिज्य सचिव राजेश अग्रवाल, मलाबार गोल्ड एंड डायमंड्स के क्षेत्रीय प्रमुख (उत्तर भारत) मोहम्मद जिशाद एन.के., जेम एंड ज्वेलरी एक्सपोर्ट प्रमोशन काउंसिल (जीजेईपीसी) के प्रतिनिधि तथा वरिष्ठ सरकारी अधिकारी उपस्थित थे। समारोह के दौरान ब्रिटेन के लिए मलाबार गोल्ड एंड डायमंड्स की निर्यात खेप के लिए उद्गम का प्रमाणपत्र औपचारिक रूप से प्रदान किया गया।

मलाबार ग्रुप के चेयरमैन एम.पी. अहमद ने कहा, “भारत–यूके व्यापक आर्थिक एवं व्यापार समझौता दोनों देशों के बीच आर्थिक सहयोग को मजबूत करने के साथ-साथ देश के रत्न एवं आभूषण उद्योग के लिए नये अवसरों के द्वार खोलने वाला एक महत्वपूर्ण मील का पत्थर है। इस समझौते के तहत निर्यात करने वाले शुरुआती ज्वेलर्स में शामिल होना मलाबार गोल्ड एंड डायमंड्स के लिए गर्व की बात है। ‘मेक इन इंडिया, मार्केट टू द वर्ल्ड’ के हमारे दृष्टिकोण से प्रेरित होकर, हम भारतीय शिल्पकला, उत्कृष्ट डिज़ाइन और विनिर्माण क्षमताओं को वैश्विक बाजारों तक पहुंचाने के लिए प्रतिबद्ध हैं। यह उपलब्धि हमारी अंतरराष्ट्रीय आपूर्ति श्रृंखला को और सुदृढ़ करती है तथा गुणवत्ता, विश्वास और जिम्मेदार व्यावसायिक प्रथाओं के सर्वोच्च मानकों को बनाये रखते हुए अपने वैश्विक विस्तार को आगे बढ़ाने की हमारी प्रतिबद्धता को और मजबूत बनाती है।”

कंपनी ने प्रेस विज्ञप्ति में बताया कि उसकी योजना ब्रिटेन, अमेरिका, कनाडा तथा अन्य अंतरराष्ट्रीय बाजारों में विस्तार करने की है। इसके अंतर्गत कंपनी इन क्षेत्रों में 30 से अधिक नये शोरूम खोलने की योजना बना रही है, जिससे विश्वस्तरीय रिटेल अनुभवों के माध्यम से ग्राहकों को बेहतर सेवाएं प्रदान करने की उसकी प्रतिबद्धता और मजबूत होगी।

 

 

 

 

 

Next Post

कल शहर आएंगे मुख्यमंत्री, कलेक्टर-एसपी ने लिया कार्यक्रम स्थलों का जायजा

Fri Jul 31 , 2026
जबलपुर। मुख्यमंत्री डॉ मोहन यादव के 1 अगस्त को प्रस्तावित जबलपुर प्रवास को दृष्टिगत रखते हुए कलेक्टर राघवेंद्र सिंह, पुलिस अधीक्षक संपत उपाध्याय और नगर निगम कमिश्नर रामप्रकाश अहिरवार सहित अन्य वरिष्ठ अधिकारियों ने कार्यक्रम स्थलों का दौरा कर व्यवस्थाओं का जायजा लिया। प्रस्तावित कार्यक्रम के अनुसार मुख्यमंत्री डॉ. मोहन […]

You May Like