इंदौर:गांधी नगर पुलिस ने सार्वजनिक स्थान पर जुआ खेलते दो आरोपियों को गिरफ्तार किया है. दोनों आरोपी ताश के पत्तों पर रुपए का दांव लगाते हुए पकड़े गए.पुलिस के मुताबिक रात करीब 10:30 बजे नया बसेरा मल्टी के डी ब्लॉक के चौक में कार्रवाई की गई.
यहां विजय बांगर उम्र 20 साल और लक्ष्मण सोनोने उम्र 49 साल को जुआ खेलते रंगे हाथों पकड़ा गया. दोनों सार्वजनिक जगह पर ताश के पत्तों से हार जीत का दांव लगा रहे थे. पुलिस ने दोनों के खिलाफ केस दर्ज कर जांच शुरू कर दी है
