अडानी गैस को तीसरी तिमाही में 159 करोड़ रुपये का शुद्ध लाभ

अहमदाबाद, 22 जनवरी (वार्ता) अडानी टोटल गैस को चालू वित्त वर्ष की तीसरी तिमाही में समेकित आधार पर 158.65 करोड़ रुपये का शुद्ध लाभ हुआ है जो सालाना आधार पर 11.43 प्रतिशत अधिक है।

कंपनी ने गुरुवार को वित्तीय परिणामों की घोषणा की। उसने बताया कि तिमाही के दौरान उसका कुल राजस्व 1,648.23 करोड़ रुपये रहा जो एक साल पहले की तुलना में 17.07 प्रतिशत अधिक है।

प्राकृतिक गैस की खरीद पर लागत में 16 प्रतिशत से अधिक की वृद्धि के बावजूद कंपनी का मुनाफा दहाई अंक में बढ़ा है।

कंपनी ने तिमाही के दौरान 18 नये सीएनजी स्टेशन खोले और 34,210 नये घरों को पीएनजी आपूर्ति नेटवर्क में जोड़ा। इससे सीएनजी स्टेशनों की संख्या बढ़कर 680 पर और पीएनजी नेटवर्क में शामिल ग्राहकों की संख्या 10.5 लाख पर पहुंच गयी है। तिमाही में कंपनी ने 148 नये औद्योगिक एवं वाणिज्यिक कनेक्शन दिये और इसके ग्राहकों की संख्या बढ़कर 9,751 पर पहुंच गयी।

 

 

Next Post

रिजर्व बैंक ने खरीदी 50,000 करोड़ की सरकारी प्रतिभूतियां

Thu Jan 22 , 2026
मुंबई, 22 जनवरी (वार्ता) रिजर्व बैंक ने गुरुवार को खुले बाजार से 50,000 करोड़ रुपये की सरकारी प्रतिभूतियां खरीदीं। केंद्रीय बैंक ने वाणिज्यिक बैंकों के पास नकदी की उपलब्धता बढ़ाने के उपायों के तहत यह खरीद की है। यह चार समान किस्तों में दो लाख करोड़ रुपये की सरकारी प्रतिभूतियों […]

You May Like